scriptऑस्कर पार्टी में नजर आईं प्रियंका, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें | PC seen in the Oscar party, shared her photos on Instagram | Patrika News

ऑस्कर पार्टी में नजर आईं प्रियंका, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Published: Feb 28, 2016 05:05:00 pm

प्रियंका ने ऑस्कर 2016 के लिए स्पेशल पार्टी और ऑस्कर के लिए अपनी रिहर्सल की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं

PC in the Party

PC in the Party

मुंबई। शनिवार रात बेवर्ली हिल्स में पॉल मैककार्टनी के पुराने रेसिडेंस पर ऑस्कर 2016 के लिए स्पेशल पार्टी रखी गई। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के कई जाने माने नामों के साथ नजर आईं। अब इस पार्टी से प्रियंका की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रियंका ने ऑस्कर के लिए अपनी रिहर्सल की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा है कि I dream in gold… #Oscars rehearsals.. Now time for some much needed TLC! Spaaaaa.

priyanka-chopra-1180815/#sthash.evGG0eTx.dpuf” target=”_blank”>जय गंगाजल में नारीशक्ति को दर्शाकर गौरवान्वित हूं : प्रियंका चोपड़ा

गौरतलब है कि बता दें कि प्रियंका चोपड़ा 88वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। उन्हें 13 प्रेजेंटर्स की लिस्ट में रखा गया है। अवॉर्ड्स नाइट में प्रियंका 13 जाने माने सेलिब्रिटीज के साथ नजर आएंगी। मालूम हो कि इन नामों की लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है। इसमें प्रियंका के साथ स्टीव केरल, क्वींसी जोंस, ओलिविया मून, जेसन सेगल, रीस विदरस्पून और चार्लीज थेरॉन जैसे टॉप एक्टर्स के नाम शामिल हैं। शो के होस्ट कॉमेडियन क्रिस रॉक होंगे।


गौरतलब है कि पीसी इससे पहले SAG अवॉर्ड्स में भी जा चुकी हैं। हाल ही में हुए हॉलीवुड के SAG अवॉर्ड्स में भी प्रियंका बतौर प्रेजेंटर नजर आई थीं। इससे पहले पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड में उन्हें अमरीकन टीवी सीरीज क्वांटिको के लिए बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड भी दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो