scriptभारत लौटने के बाद आमिर के इन्टॉलरेन्स वाले बयान पर बोली प्रियंका  | People have been bashed for giving opinions: Priyanka | Patrika News

भारत लौटने के बाद आमिर के इन्टॉलरेन्स वाले बयान पर बोली प्रियंका 

Published: Nov 29, 2015 11:39:00 am

बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन के लिए अमरीका से मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने आमिर के बयान पर बोलते हुए कहा कि सबको अपने विचार रखने की आजादी है

priyanka4

priyanka4

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन के लिए हजारों मील की दूरी तय कर मुंबई पहुंची एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख और आमिर के असहिष्णुता वाले बयान पर कहा कि हर किसी को अपना मत व्यक्त करने का हक है।

असहिष्णुता पर विचार व्यक्त करने के कारण शाहरूख और आमिर जैसे अभिनेताओं की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका बस इससे ही लेना देना नहीं है। मुझे लगता है कि हर किसी की इसको लेकर राय है। हमें दुनिया का महानतम लोकतंत्र होना चाहिए।
 
प्रियंका ने कहा कि पिछले कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं हुईं जहां लोगों को उनके विचार रखने के लिए निशाने पर लिया गया। उन्होंने कहा कि हम एक लोकतंत्र हैं और यहां हर किसी की राय होती है। हमारे पूर्वजों ने अभिव्यक्ति की आजादी और भारतीय होने के लिए लड़ाई लड़ी थी। जिसके बाद हम इस काबिल हुए हैं कि किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो