scriptबॉलीवुड स्टार्स ने मनाई 9 मिनट की दिवाली, फोटो और वीडियो में देखिए कैसे सितारों ने जलाए दीए और मोमबत्ती | Pm modi diya jalao 9 minute akshay kumar shilpa shetty kartik deepika | Patrika News

बॉलीवुड स्टार्स ने मनाई 9 मिनट की दिवाली, फोटो और वीडियो में देखिए कैसे सितारों ने जलाए दीए और मोमबत्ती

locationनई दिल्लीPublished: Apr 05, 2020 10:27:17 pm

Submitted by:

Neha Gupta

बॉलीवुड सितारों का #9baje9Minute
शिल्पा शेट्टी ने पति और बेटे से साथ जलाए दीए
दीपिका-रणवीर ने जलाई मोमबत्ती
अक्षय कुमार ने कहा साथ में जीतेंगे जंग

photo_2020-04-05_22-05-16.jpg

नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई अपील के बाद रविवार रात नौ बजे हर तरफ रोशनी दिखाई दी। लोगों ने अपने घरों की बालकनी पर खड़े होकर दीए, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। जिसमें बॉलीवुड स्टार्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपिका-रणवीर से लेकर अक्षय कुमार तक सभी ने दीए जलाए। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ मोमबत्तियां जलाती हुई दिखाई दीं और साथ ही उन्होंने कहा आज कोई बहाना नहीं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने हाथ में कैंडल लिए हुए दिखाई दिए। इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- हम सब साथ खड़े हैं और इस अंधेरे से साथ में निकल जाएंगे। तब तक स्ट्रॉन्ग रहें, सुरक्षित रहें। #9baje9Minute

वहीं दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह हाथ में कैंडल लिए हुए दिखाई दिए।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी ढेर सारी कैंडल्स के पास स्माइल करते हुए दिखाई दिए। उनकी थाली में बड़ा दीपक भी जलता हुआ नजर आया। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- साथ में सबकुछ मुमकिन है।

अन्नया पांडे अपने पापा चंकी पांडे से बालकनी से मोबाइल की प्लैश लाइट जलाती हुई दिखाई दीं। पूरा पांडे परिवार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में रोशनी फैलाता नजर आया।

साउथ और बॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी वाइफ लता के साथ अंधेरा करके मोमबत्ती से रोशनी फैलाते नजर आए।

करण जौहर ने अंधेरे में रोशन मुंबई को दिखाया। उनके साथ रूही और यश भी नजर आए जिनसे उन्होंने हाय कहलवाया। करण की मम्मी हीरू जौहर भी वीडियो में दिखाई दीं। करण ने कहा कि ये कितना सुंदर है, साथ ही कैप्शन भी लिखा- चलो एक साथ दिए जलाएं, इस घोर अंधेरे के आगे उजियारा है।

ऋद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कैंडल के साथ फोटो शेयर करते हुए एक बहुत बड़ा मैसेज लिखा- आपके अंदर हजारों सूरज की रोशनी है। उन्होंने रॉबर्ट एडम का ये शब्द शेयर करते हुए बताया हम सब साथ हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो