script

पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ पैकेज पर बोले बॉलीवुड निर्देशक, 15 लाख खाते में नहीं आए, इनको जोड़कर बनाया पैकेज

locationमुंबईPublished: May 12, 2020 10:15:17 pm

पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट से इसी से जुड़े ट्वीट भी किए गए। इनमें से एक ट्वीट पर बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने कमेंट किया है।

पीएम मोदी के देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले मैसेज पर बोले बॉलीवुड निर्देशक - बस पैसे नहीं हैं.. खर्च हो गए

पीएम मोदी के देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले मैसेज पर बोले बॉलीवुड निर्देशक – बस पैसे नहीं हैं.. खर्च हो गए

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे देश के नाम संबोधन दिया। इसमें पीएम ने देश के संसाधनोें और टैलेंट को काम लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस दौरान पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट से इसी से जुड़े ट्वीट भी किए गए। इनमें से एक ट्वीट पर बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने कमेंट किया है।

पीएम मोदी के देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले मैसेज पर बोले बॉलीवुड निर्देशक - बस पैसे नहीं हैं.. खर्च हो गए

अनुराग ने पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल से किए गए पोस्ट पर टिप्पणी की। पीएम मोदी के इस ट्वीट में लिखा था, आज हमारे पास साधन हैं, हमारे पास सामर्थ्य है, हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टैलेंट है, हम Best Products बनाएंगे, अपनी Quality और बेहतर करेंगे, सप्लाई चेन को और आधुनिक बनाएंगे, ये हम कर सकते हैं और हम जरूर करेंगे।’

पीएम मोदी के देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले मैसेज पर बोले बॉलीवुड निर्देशक - बस पैसे नहीं हैं.. खर्च हो गए

बॉम्बे वैलवेट से जोड़कर निर्देशक को किया ट्रोल

इसी ट्वीट पर अनुराग ने लिखा,’ बस पैसे नहीं हैं .. खर्च हो गए ..।’ अनुराग के इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी अपनी राय प्रकट की। कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘बॉम्बे वैलवेट’ के खराब प्रदर्शन को लेकर ट्रोल किया। उनका कहना था कि पैसे ‘बॉम्बे वैलवेट’ देखने में खर्च हो गए।

https://twitter.com/anuragkashyap72/status/1260219897159827457?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/anuragkashyap72/status/1260244486577254400?ref_src=twsrc%5Etfw

इस ट्वीट के बाद निर्देशक ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा,’ जो 15 लाख रुपए अकाउंट में नहीं पहुंचे उन्हीं को जोड़-जोड़ के यह पैकिज बनाया है। आज ही के दिन के लिए तो जोड़ रहे थे, पिछले छह सालों से। अब यह पैकिज भी आगे जोड़ा जाएगा और जोड़ते-जोड़ते हम पांच ट्रिल्यन देखना कितनी जल्दी पहुंचेंगे। इसको कहते हैं दूरदर्शी। अंग्रेजों के लिए Visionary।’

आपको बता दें अनुराग ने हाल ही में अपनी एक पोस्ट में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए पीएम केयर्स फंड के बारे में जानकारी देने की बात कही थी।

ट्रेंडिंग वीडियो