scriptबाहुबली प्रभास करने जा रहे हैं शादी, दुल्हन का नाम सुनकर यकीन नहीं कर पाएंगे! | Prabhas will get married this year says Prabhas uncle | Patrika News
बॉलीवुड

बाहुबली प्रभास करने जा रहे हैं शादी, दुल्हन का नाम सुनकर यकीन नहीं कर पाएंगे!

बाहुबली की सफलता के बाद प्रभास के सामने 6000 शादी के प्रस्ताव आए

Jan 21, 2018 / 07:33 pm

Mahendra Yadav

Prabhas

Prabhas

बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास सलमान की तरह ही मोस्ट एलिजिबल बैचलर है। जैसे सलमान की शादी को लेकर सभी के मन में सवाल रहता है, वैसे ही प्रभास की शादी को लेकर भी लोग चिंतित हैं। बाहुबली की ऐतिहासिक सफलता के बाद तो ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर प्रभास कब और किससे शादी करेंगे। पहले भी प्रभास की शादी को लेकर खबरें सामने आईं थी। बाहुबली की सफलता के बाद प्रभास के सामने 6000 शादी के प्रस्ताव आए, लेकिन उन्होंने सभी को खारिज कर दिया। बाद में जब प्रभास के परिजनों ने उन पर शादी के लिए दबाव डाला तो उन्होंने बाहुबली 2 के बाद शादी करने की बात कही। अब बाहुबली 2 ने भी सफलता के झंडे गाड़ दिए।

अब प्रभास की शादी को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है कि प्रभास इस वर्ष ही शादी कर सकते हैं। प्रभास के अंकल और एक्टर कृष्णम राजू ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर बताया कि प्रभाष इसी साल शादी कर सकते हैं। वे इस साल की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक प्रभास के अंकल ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्रभास किससे शादी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि पहले प्रभास का नाम उनकी फिल्म की हिरोइन अनुष्का शेट्टी से भी भी जुड़ चुका है। दोनों के रोमांस के चर्चे सुर्खियों में रहे थे। प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को उनके जन्मदिन पर एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी। वहीं अनुष्का ने भी प्रभास को एक डिजाइनर वॉच गिफ्ट की।

इसके बाद से दोनों के रोमांस के किस्से सामने आए। हालांकि प्रभास और अनुष्का शेट्टी का कहना है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। माना जा रहा है कि प्रभास, अनुष्का शेट्टी को अपनी दुल्हिनयां बना सकते हैं। फिलहाल इन दिनों प्रभास अपनी आगामी फिल्म साहो की तैयारी में जुटे हैं। साहो एक बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म में श्रद्धा कपूर , प्रभास के साथ नजर आएंगी। वहीं खबरें हैं कि प्रभास बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / बाहुबली प्रभास करने जा रहे हैं शादी, दुल्हन का नाम सुनकर यकीन नहीं कर पाएंगे!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो