scriptप्रियंका की दोस्त ने शेयर की उनकी शादी कुछ अनदेखी तस्वीरें, निक जोनस ने किया था ऐसा…! | priyanaka chopra friend share unseen photo from jodhpur wedding | Patrika News

प्रियंका की दोस्त ने शेयर की उनकी शादी कुछ अनदेखी तस्वीरें, निक जोनस ने किया था ऐसा…!

locationमुंबईPublished: Jan 21, 2019 01:31:46 pm

अब प्रियंका चोपड़ा की दोस्त Bozoma Saint John ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है…

priyanka chopra first bollywood actress to take profit share movie

priyanka chopra first bollywood actress to take profit share movie

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीत गया है। लेकिन अब भी आए दिन इस कपल की कोई ना कोई फोटो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो रही है। प्रियंका की शादी में मोबाइल, कैमरा पर बैन लगाया गया था, क्योंकि उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों के लिए एक मैगजीन से कॉन्ट्रक्ट किया था। इसके बाद धीरे-धीरे करके Priyanka Chopra की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई। अब प्रियंका चोपड़ा की दोस्त Bozoma Saint John ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है।

 

priyanaka chopra friend share unseen photo from jodhpur wedding

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उन फोटोज में शादी के कई कैंडिड मूमेंट्स देख सकते हैं। Bozoma Saint John ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- फ्लैशबैक फ्राइडे। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक ने शादी के दौरान अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग तरह से पोज दिए थे।

 

priyanaka chopra friend share unseen photo from jodhpur wedding

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैरिबियन देश में हनीमून मनाने गए थे। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वैलेंटाइन-डे के मौके पर प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘Isn’t It Romantic रोमांटिक रिलीज होने वाली है।

 

priyanaka chopra friend share unseen photo from jodhpur wedding
priyanaka chopra friend share unseen photo from jodhpur wedding

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद अब अपने ड्रीम हाउस में शिफ्ट हो गए हैं।

priyanaka chopra friend share unseen photo from jodhpur wedding

एक वेबसाइट के मुताबिक, प्रियंका और निक जोनस ने अमरीका के लॉस एंजेलिस में घर खरीदा है। इस घर की कीमत 60 लाख डॉलर (46 करोड़ रुपए) है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो