बॉलीवुड

दिसंबर में हो सकती है प्रियंका-निक की शादी, यहां लेंगे सात फेरे!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक को यहां एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी करते देखा गया।

Oct 04, 2018 / 10:45 am

Mahendra Yadav

nick jonas

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इसी वर्ष शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बता दें कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अब एक बार फिर से इनकी शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल प्रियंका हाल ही में अपने मंगेतर के साथ जोधपुर गई थीं। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों जोधपुर में ही शादी रचा सकते हैं। वहीं प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी दोस्त के पति का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

दिसंबर में कर सकते हैं शादी:
सूत्रों के अनुसार प्रियंका और निक इसी वर्ष दिसंबर में शादी रचा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कपल जोधपुर में 10 से 15 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंध सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक को यहां एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी करते देखा गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने मेहरानगढ़ फोर्ट और उम्मेद भवन पैलेस की सैर भी की। साथ ही इन्होंने यहां मैनेजमेंट से बात भी की। हालांकि इनकी शादी की तारीख के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। साथ ही प्रियंका और निक की तरफ से भी इस बारे में कोई बयान अभी तक नहीं आया है। राजस्थान पत्रिका इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

 

अगस्त में की थी सगाई:
बता दे कि पिछले कुछ समय से प्रियंका और निक की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ महीने डेट करने के बाद प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे अमरीकन सिंगर निक जोनस से अगस्त में सगाई कर ली थी।

 

दोस्त के पति के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे थे:
प्रियंका जोधपुर में अपनी करीबी दोस्त तमन्ना दत्त के पति सुदीप दत्त का बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल हुईं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक बर्थडे ब्वॉय सुदीप दत्त और उनकी पत्नी तमन्ना के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा,’जन्मदिन की शुभकामनाएं महाराजा सुदीप दत्त, शानदार बर्थडे लंच। मुझे खुशी है कि हमने एक साथ लंच किया। आपके अच्छे जीवन की कामना। हमेशा मुस्कुराते और नाचते रहो।’

 

Home / Entertainment / Bollywood / दिसंबर में हो सकती है प्रियंका-निक की शादी, यहां लेंगे सात फेरे!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.