scriptवाइन का गिलास और चेहरे पर मास्क, प्रियंका और निक का डेट नाइट का वीडियो हुआ वायरल | priyanka chopra and nick jonas date night face mask video viral | Patrika News

वाइन का गिलास और चेहरे पर मास्क, प्रियंका और निक का डेट नाइट का वीडियो हुआ वायरल

Published: Jan 15, 2020 05:45:14 pm

Submitted by:

Neha Gupta

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का डेट नाइट का वीडियो हुआ वायरल
निक (Nick Jonas) के साथ डेट पर जाने की तैयारी में प्रियंका
फेस मास्क और वाइन के साथ सामने आया वीडियो

priyanka_chopra_nick_jonas_1579080599.jpg

नई दिल्ली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ चर्चाओं में रहती हैं। उनका कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) होता रहता है। अब फिर से प्रियंका चोपड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो निक जोनस के साथ फेस मास्क लगाकर बैठी हैं और डेट नाइट के लिए तैयार हो रही हैं। निक इस वीडियो को बना रहे हैं और फिर वो वाइन पीते हैं। प्रियंका का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का ये वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में निक खुद बता रहे हैं कि वो डेट नाइट के लिए तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में प्रियंका से जुड़ी एक और खबर सामने आई थी। अमेजन स्टूडियो ने ऐलान किया था कि प्रियंका चोपड़ा और ‘बॉडीगार्ड’ फेम एक्टर रिचर्ड मैडन ‘सिटाडेल (Citadel)’ जल्द ही साथ दिखाई देने वाले हैं। दरअसल, प्रियंका औऱ मैडन इसके यूएस एडिशन में दिखाई देंगे।

View this post on Instagram

My beautiful #GoldenGlobes date.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

प्रियंका (Priyanka Chopra) एक ग्लोबल आईकॉन बन चुकी हैं। उन्होंने अमेरिकी टीवी में एक्टिंग की शुरुआत हिट सीरीज़ ‘क्वांटिको’ से की थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और प्रियंका इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन गईं। साल 2018 में प्रियंका को दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में जगह दी गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो