script“पीपल च्वाइस अवॉर्ड” की लिस्ट में शामिल हुई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा | Priyanka Chopra bags People's Choice Awards nomination | Patrika News

“पीपल च्वाइस अवॉर्ड” की लिस्ट में शामिल हुई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

Published: Nov 05, 2015 11:37:00 am

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा “पीपल च्वाइस अवॉर्ड” की न्यू टीवी सीरीज की पॉपुलर एक्ट्रेस की कैटेगरी में शामिल हो चुकी हैं

priyanka chopra

priyanka chopra

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा “पीपल च्वाइस अवॉर्ड” की न्यू टीवी सीरीज की पॉपुलर एक्ट्रेस की कैटेगरी में शामिल हो चुकी हैं। अंतिम पांच में जगह बनाने वाली प्रियंका का मुकाबला जेमी ली कर्टिस, एम्मा रॉबर्ट्स, मेरिको गे हार्डन और लीया मेशल से है।

अपने ट्विटर पर वोटिंग लिंक शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, वाह..क्वांटिकों के लिए मेरा पहला नामंकन..एक बार फिर न्यूकमर की तरह महसूस हो रहा है..धन्यवाद..।

बता दें कि प्रियंका “क्वांटिकों” में एक युवा एफबीआईकर्मी एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका ने हाल ही में पेटा के साथ रोबोटिक हाथी को अपनी आवाज देने के लिए भी एक करार किया है। इस रोबोटिक हाथी का नाम ऐली है। यह अमरीका, यूरोप और भारत के कई स्कूलों का दौरा करेगा और बच्चों को जानकारी देगा कि जंगल की दुनिया से निकलकर हाथियों को कैद में कितने कष्ट झेलने पड़ते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो