scriptएक और अवार्ड से नवाजी गईं देसी गर्ल— राष्ट्रपति से पहले ही पा चुकी अवार्ड | priyanka chopra becomes quantico girl | Patrika News

एक और अवार्ड से नवाजी गईं देसी गर्ल— राष्ट्रपति से पहले ही पा चुकी अवार्ड

locationजयपुरPublished: Dec 15, 2017 05:13:30 pm

Submitted by:

Riya Jain

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम फैन फॅालोइंग हुई 20 मिलियन

priyanka chopra

priyanka chopra

बॉलीवुड के साथ—साथ हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा का लोहा इंस्टाग्राम ने भी माना है। इस समय उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है।

आपको बता दें कि प्रियंका के चाहने वाले तो वैसे पूरी दुनिया में हैं। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में अपने दमखम रोल को वो साबित कर चुकी हैं। वैसे तो उनके फॉलोअर्स सभी सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। लेकिन अगर हम इंस्टाग्राम की बात करें तो यह संख्या 20 मिलियन तक पहुंच चुकी है। जिसके लिए प्रियंका को इंस्टाग्राम की तरफ से अवार्ड दिया गया।

प्रियंका अब इंटरनेशनल फेस बन चुकी हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपलोड कर दी। फोटो शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन दिया कि…’मुझे इस मील के पत्थर पार करने की जानकारी देने के लिए शुक्रिया’

priyankachopraThank you @instagram for acknowledging this milestone and the constant love… And to you..my #20million family..much love and gratitude.

इस अवार्ड के लिए प्रियंका ने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। आपको बात दें कि आज प्रियंका की गिनती उन एक्ट्रेसेज में की जाती है जिनको सोशल मीडिया का अच्छा ज्ञान है। साथ ही उसका बखूबी इस्तेमाल करना जानती हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर अक्सर फैमिली, दोस्तों और अपने प्रोजेक्ट से रिलेटेड तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।

प्रियंका अक्सर इंस्टाग्राम में अपनी फैमली की फोटो पोस्ट करती रहती हैं। सही मायने में कहा जाए तो वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाली ही में उन्होंने अपनी नन्ही भतीजी के साथ मस्ती करती हुई फोटो अपलेाड की। इस प्यारे से क्लिप के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि..’ इस क्रिसमस में मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट तुम होगी। मेरी प्यारी भतीजी। इसी के साथ प्रियंका ने एक पूल फोटो भी शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रियंका ने लिखा कि, ‘ठंड में बिताया अब तक का सबसे शानदार दिन।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो