script‘बाजीराव मस्तानी’ में काम करते वक्त सेट पर टूट कर रोई प्रियंका  | Priyanka chopra cried very badly during Bajirao mastani shoot | Patrika News

‘बाजीराव मस्तानी’ में काम करते वक्त सेट पर टूट कर रोई प्रियंका 

Published: Nov 21, 2015 12:50:00 pm

फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई का किरदार निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा फिल्म शूटिंग की शुरू होने से पहले ही दुखी हो गई थीं और खूब फूट-फूट कर रोने लगी थीं

priyanka chopra

priyanka chopra

मुम्बई। फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई का किरदार निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा फिल्म शूटिंग की शुरू होने से पहले ही दुखी हो गई थीं और खूब फूट-फूट कर रोने लगी थीं। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने किया। दरअसल फिल्म की शूटिंग का तीसरा दिन था। सेट पर शूटिंग की सारी तैयारियां चल रही थी लेकिन काशीबाई का किरदार निभा रही प्रियंका इस बात से टेंशन में थीं कि वह फिल्म में अपने किरदार को कैसे निभाएं।

इस उलझन के कारण प्रियंका परेशान हो गईं और सेट पर जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। रोते-रोते वह डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के पास पहुंची और कहा कि यह किरदार वह नहीं निभा सकती हैं।
 
कैसे खुला यह राज
प्रियंका के रोने का राज मीडिया के सामने तब आया जब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सात समंदर पार बैठी प्रियंका स्काइप से लोगों से रूबरू हुईं। इसके बाद रणवीर ने मजाकिया अंदाज में इस बारे में प्रियंका को याद दिलाया और सबके साथ शेयर करने को कहा। थोड़ी देर आनाकानी करने के बाद प्रियंका ने रणवीर के साथ मिलकर पूरा वाकया नाटकीय अंदाज में सुनाया। इस वाकये को सुनाते हुए प्रियंका काफी भावुक हो गईं।

दीपिका भी हुईं इमोशनल
फिल्म का ट्रेलर देखकर दीपिका ने कहा कि ये मेरे लिए एक मूवी नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस है। उन्होंने कहा कि इस वक्त मैं इतनी इमोशनल हूं कि शायद रो ही पड़ूंगी। दीपिका ने आगे कहा, फिल्म राम लीला में काम करते वक्त मुझे लग रहा था कि वो मेरे कॅरियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी, लेकिन बाद में समझ आया कि रामलीला करना बाजीराव मस्तानी की तैयारी करना जैसा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो