script

निक जोनस को नग्न देख फिसला ‘देसी गर्ल’ का दिल, लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं रोक पाई खुद को

locationमुंबईPublished: Jan 17, 2020 05:27:41 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

प्रियंका और जोनस ब्रदर्स का लेटेस्ट सॉन्ग ‘वाट ए मैन गोटा डू’ इस शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इसमें निक जोस के साथ वह नजर आ रही हैं। इस गाने में तीनों जोनस …..

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर में ही अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की है। दोनों की जोड़ी को फैन्स भी बहुत पसंद करते हैं। अब शादी के एक साल बाद प्रियंका ने बताया कि उन्होंने निक को डेट करने का फैसला क्यों किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। देसी गर्ल ने बताया कि निक के सॉन्ग ‘क्लोज’ को देखने के बाद उनको डेट करने का फैसला किया था। इस सॉन्ग में उनको को निक पसंद आ गए। प्रियंका और निक ने साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके अगले ही साल उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला लेते हुए शादी के बंधन में बंधने में फैसला ले लिया।
Priyanka Chopra
गाने से होती है दिन की शुरूआत
प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में अपनी दिनचर्या करते हुए कई दिलचस्प खुलासे किए है। एक्ट्रेस ने अपनी लव स्टोरी के में भी बात की। देसी गर्ल ने कहा, उन्होंने कहा, ‘सुबह सबसे पहले मैं कोई गाना बजाती हूं। मेरी जिंदगी हमेशा से ही कुछ हद तक संगीतमय रही है और अब निक के साथ यह पूरी तरह से ही संगीतमय हो गई है। मैंने ‘क्लोज’ के वीडियो को देखने के बाद निक को डेट करने का फैसला लिया, यह मेरा पसंदीदा गाना है।’ इस गाने के विडियो में निक को केवल अंडर गारमेंट्स में देखा जा सकता है। इस सॉन्ग में प्रियंका को निक जोनस इतने हॉट लगे कि उन्होंने निक को अपना जीवनसाथी बनाने को फैसला कर लिया।
Priyanka Chopra
‘वाट ए मैन गोटा डू’ सॉन्ग रिलीज
प्रियंका और जोनस ब्रदर्स का लेटेस्ट सॉन्ग ‘वाट ए मैन गोटा डू’ इस शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इसमें निक जोस के साथ वह नजर आ रही हैं। इस गाने में तीनों जोनस भाई निक, केविन जोनस और जो जोनस नजर आ रहे हैं तो उन्हीं के साथ तीनों भाइयों की पत्नियां भी इसमें नजर आ रही हैं। जोनस ब्रदर्स के सॉन्ग का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया। यह वीडियो खूब देखा भी जा रहा है। इसमें प्रियंका ग्लैमरस लुक में दिख रही हैं।
आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अमेजन स्टूडियो की सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वह ‘बॉडीगार्ड’ फेम एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ दिखेंगी। इस ग्लोबल सीरीज को रूसो ब्रदर्स पेश कर रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म में नजर आने वाली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली है।
फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल
प्रियंका राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं और उन्होंने लगभग 55 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अमेरिकी टीवी अभिनय की शुरुआत हिट सीरीज ‘क्वांटिको’ से की। प्रियंका पहली भारतीय एक्टर बनीं जिन्होंने अमेरिकी सीरीज में लीड रोल किया। इसी रोल की वजह से उन्हें 2016 में पीपल्स चॉयस अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 2016 में प्रियंका चोपड़ा टाइम मैग्जीन के कवर पर आई थीं और वह 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली की लिस्ट में शामिल थीं। 2018 में उन्हें फोर्ब्स की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की फेहरिस्त में भी शामिल किया गया था।
Priyanka Chopra

ट्रेंडिंग वीडियो