scriptप्रियंका चोपड़ा का 20 साल हुआ फिल्मी सफर, बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी बिखेरे जलवे | Priyanka chopra has worked outsider work in film industry | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा का 20 साल हुआ फिल्मी सफर, बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी बिखेरे जलवे

locationमुंबईPublished: Jul 04, 2020 05:50:39 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

लंका चोपड़ा का 20 साल हुआ फिल्मी सफर बॉलीवुड के साथ हालीवुड में भी बिखेरे जलवे

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर एक यूजर ने एक्ट्रेस के अब तक के सफर को वीडियो में दिखाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है। “मेरे इन 20 वर्षों का सफर याद दिलाने के लिए शुक्रिया, आप सभी के साथ ये जश्न मनाना चाहती हूं, 7 मिनट 25 सेकेंड के इस वीडियो में प्रियंका की फिल्मों और अवार्ड के बारे में जानकारी दी गई है।
गौरतलब है कि प्रियंका ने बालीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपना केरियर साउथ फिल्मों से शुरू किया था। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने 2003 में राज कंवर की फिल्म “अंदाज” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले वे एक आउटसाइडर के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत कर चुकी थी। ऐसे में उन्हें बॉलीवुड में अपने काम की शुरुआत करें 20 साल पूरे हो गए हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काम कर एक ग्लोबल आइकॉन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई किरदारों को निभाया है। एक आउटसाइडर होने के बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री में 20 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक खास वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया। इस वीडियो में उनकी अब तक की जर्नी के बारे में दिखाया गया है। यह वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका लिखती है। “मनोरंजन के 20 साल पूरे , शुक्रिया @ozzyproduction ओर उनके तमाम उन चाहने वाले फैन्स को जिन्होंने उन्हें इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। वह इस पल को सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती है । धन्यवाद।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो