scriptप्रियंका ने किया दिल दहला देने वाली ट्वीट, कहा-यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है. मैं काम करके घर… | priyanka chopra hollywood tweet truck driver kill 8 people incident | Patrika News

प्रियंका ने किया दिल दहला देने वाली ट्वीट, कहा-यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है. मैं काम करके घर…

Published: Nov 01, 2017 01:39:15 pm

Submitted by:

Riya Jain

प्रियंका ने किया दिल दहला देने वाली ट्वीट, कहा-यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है. मैं काम करके घर…

priyanka chopra

priyanka chopra

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों बॅालीवुड और हॅालीवुड में अपने जलवे बिखेरने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा न्यूयॅार्क के मैनहटन में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और क्राइम थ्रिलर क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में न्यूयॅार्क से एक दिल दहला देने वाली खबर भी सामने आई है। खबर है की एक ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी से आठ लोगों पर गाड़ी चलाकर उन्हें मार डाला।

अब आपको बता दें जब ये घटना घटी तब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नजदीक के एक मकान में थी। वे घटना से थोड़ी देर पहले ही अपने घर के अंदर पहुंची थी। कहा जा सकता है की अगर वे उस दिन घर पर थोड़ी सी भी देर में लौटती तो वो खुद इस हादसे का शिकार बन सकती थी।

 

https://twitter.com/hashtag/nyc?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें इस घटना के बारे में प्रियंका ने खुद ट्विटर के जरिए बताया। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जानकारी दी कि घटना के समय वे कहां थीं। उन्होंने ट्वीट कर बताया की,-यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है। मैं काम से कार में लौट रही थी, उदासी फैलाने वाले सायरंस की आवाज इस बात का एहसास कराती है कि दुनिया की क्या हालत हो चुकी है…शांति…

https://twitter.com/priyankachopra/status/925549962808692738?ref_src=twsrc%5Etfw

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना पर शोक भी जताया था। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया थाः एनवायसी…हमेशा की तरह जिंदादिल…आई लव यू…इस त्रासदी के शिकार परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

खबर थी की न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में एक ट्रक ड्राइवर ने पैदल चलने वालों और साइकिल लेन में लोगों को टक्कर मारकर आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। ट्रक ड्राइवर ने जानबूझकर लोगों को टक्कर मारी। न्यूयॉर्क पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर का नाम सेफुलो साइपोव है और उसकी उम्र 29 साल की बताई जा रही है।

अगर प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात की जाए तो इन दिनों वे क्वांटिको के सीजन-3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वे बॉलीवुड की धक धक क्वीन माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित सिटकॉम को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। जल्द ही प्रियंका हॉलीवुड फिल्म इज इन्ट रोमांटिक और अ किड लाइक जैक में भी नजर आएंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो