scriptभंसाली को कभी ना नहीं कह सकती है प्रियंका  | Priyanka Chopra: I can never say no to this director | Patrika News
बॉलीवुड

भंसाली को कभी ना नहीं कह सकती है प्रियंका 

 बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्मकार संजय लीला भंसाली को कभी किसी फिल्म के लिए मना नहीं कर सकती है…

Dec 31, 2016 / 06:21 pm

भूप सिंह

Priyanka-Chopra

Priyanka-Chopra

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्मकार संजय लीला भंसाली को कभी किसी फिल्म के लिए मना नहीं कर सकती है। प्रियंका ने भंसाली के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला, मेरीकॉम और बाजीराव-मस्तानी में काम किया है। 

उन्होंने काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। वह काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त थी। वह अब इंडिया वापस लौटीं हैं तो उनके फैंस जानने को बेताब हैं कि वह कौन सी अगली फिल्म करने जा रही हैं।

प्रियंका की आखिरी ङ्क्षहदी फिल्म’जय गंगाजल’ थी। उन्होंने बताया है कि बॉलीवुड में एक शख्स है जिन्हें वह कभी न नहीं कह पाती हैं। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका, भंसाली की अगली फिल्म में काम कर सकती हैं।

उन्होंने इस बात से इन्कार कर दिया कि वह भंसाली की अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं लेकिन उन्होंने यह माना कि वह कई बार भंसाली से मिलकर यह चर्चा कर चुकी हैं कि वे जल्द साथ काम करेंगे।

प्रियंका ने कहा कि भंसाली एक ऐसे इंसान हैं जिनके साथ वह जीवनभर काम करना पसंद करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह भंसाली को न नहीं कह सकती हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / भंसाली को कभी ना नहीं कह सकती है प्रियंका 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो