scriptसम्मानित महसूस कर रही हूं : प्रियंका | Patrika News
बॉलीवुड

सम्मानित महसूस कर रही हूं : प्रियंका

7 Photos
6 years ago
1/7
फोर्ब्स मैगजीन की 2017 की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल होने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं।
2/7
इस सूची में 97वें स्थान पर पहुंची प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सूची की फोटो शेयर करती हुए अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की।
3/7
उन्होंने लिखा, ‘इन शानदार अग्रणी लोगों के साथ शामिल होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो हर रोज हमें दिखाते हैं कि जो आपने मन में सोच रखा हैं, उसे पूरा कर सकते हैं और आप जो हैं, सच्चाई से उसके साथ खड़े होने पर कोई दिक्कत नहीं है।
4/7
यहां बेहद मजबूत महिलाएं हैं, हम उन्हें जान सकते हैं, उनके साथ हो सकते हैं, उनको बढ़ावा दे सकते हैं। प्रभावशाली महिलाएं...दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाएं।
5/7
फोर्ब्स की इस सूची में इवांका ट्रंप, इंदिरा नूई, ओपरा विन्फ्रे, बियोंसे और जे.के. रोलिंग भी शामिल हैं।
6/7
वैसे प्रियंका इससे पहले भी फोर्ब्स लिस्ट में जगह बना चुकी हैं।
7/7
अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको की अभिनेत्री ने सितंबर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.