बॉलीवुड

आखिर क्यों हो रहा प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो वायरल, 82 लाख से ज्यादा बार देखा गया

क्यूट बच्ची के साथ प्रियंका का वीडियो वायरल
स्विमिंग पूल में बच्ची से साथ की मस्ती
फैंस को पसंद आया वीडियो

Oct 21, 2019 / 06:25 pm

Priya Singh

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी वो अपने पति निक जोनस के साथ फोटो पोस्ट करती हैं तो कभी उनके साथ वीडियो बनाती हैं। फैंस उनके वीडियो देखते ही उसे वायरल कर देते हैं। अब हाल ही में प्रिंयका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था एक वीडियो जो काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका के इस वीडियो को 82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
दरअसल, प्रियंका ने अपना स्विमिंग पूल का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके साथ एक छोटी सी बच्ची भी नजर आई थी। प्रियंका उस प्यारी सी बच्ची के साथ खेलती हुई नजर आई थी। इस वीडियो के आते ही फैंस मजेदार कमेंट्स करने लगे। प्रियंका ने वीडियो पोस्ट करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा- हम बहुत क्यूट हैं! अब इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। छोटी बच्ची प्रियंका के साथ काफी मस्ती करते हुए खेल रही है। यंहा तक कि फैंस इस बच्ची को देखकर प्रियंका और निक के पेरेंट बनने की बात भी करने लगे।
वीडियो पर एक फैन ने लिखा- मैं आपके और निक जोनस के पेरेंट बनने का और इंतजार नहीं कर सकता। तो एक ने लिखा- आप दोनों बहुत क्यूट हैं। हाल ही में प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आए। ये फिल्म रियल लाइफ पर बेस्ड थी। फिल्म में प्रियंका कि एक्टिंग की हर किसी ने बहुत तारीफ की। लेकिन दर्शको को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म में जायरा वसीम भी अहम भूमिका में थीं।

Home / Entertainment / Bollywood / आखिर क्यों हो रहा प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो वायरल, 82 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.