scriptइंटरनेशनल शो में प्रियंका को मंहगा पड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रमोशन, नहीं रोक पाईं अपने आंसू | priyanka chopra jonnas cried on jimmy fallon shpw | Patrika News

इंटरनेशनल शो में प्रियंका को मंहगा पड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रमोशन, नहीं रोक पाईं अपने आंसू

locationनई दिल्लीPublished: Oct 11, 2019 04:10:45 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

‘The sky is pink’ के प्रमोशन के लिए शॉन एवंस के शो में पहुंची प्रियंका चोपड़ा जोनस
 
 

priyanka_chopra.jpg

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने जिमी फेलन के शो द टुनाइट शो विद जिमी फेलन में पहुंची। ये पहली बार था वैसे ये पहली बार था जब किसी हिंदी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कोई स्टार जिमी फेलन के शो पर पहुंचा हो। प्रियंका अपनी बॉलीवुड फिल्म के बारे में दुनिया को बता रही हैं। जिमी ने पॉपुलर शो ‘ईटिंग स्पाइसी विंग्स विद शॉन एवंस’ के होस्ट शॉन एवंस के साथ भी इस एपिसोड के लिए एक सेगमेंट रखा। इस सेगमेंट में प्रियंका चोपड़ा और जिमी फेलन को तीखे चिकन विंग्स खाते हुए जवाब देना था।

fe_priyanak.jpg

विंग्स खाते हुए प्रियंका की हालत खराब हो चुकी थी। लेकिन फिर भी वो लगातार हॉट विंग्स खाती जा रही थी। प्रियंका ये सारी बातें हॉट विंग्स खाते हुए कर रही थी। इन विंग्स में इतनी मिर्ची थी कि दूसरा पीस खत्म करने तक प्रियंका परेशान होने लगीं।इसके बाद आखिरी हॉट विंग तक जाते-जाते प्रियंका के आंसू निकाल आए। प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ जिमी फेलन भी हॉट विंग खाकर रो रहे थे। दोनों को ही काफी तेज मिर्च लग रही थी, जिससे दोनों परेशान थे।

priyanka_chopra_3.jpg

आपको बता दें कि इससे पहले इस शो में निक जोनस भी आए थे और उन्हें भी हॉट चिली विंग्स खाने का टॉस्क दिया गया था। इस बात प्रियंका ने बताया कि जब लास्ट टाइम निक उनके शो पर आए थे तो उन्होंने निक को समझा कर भेजा था और चैलेंज पूरा करने के लिए कहा था। क्योंकि उन्हेंये चैलेंज भारत की नाक को बचाने के लिए पूरा करना था, क्योंकि वे अब पूरे भारत देश के दामाद हैं।

 

 

nick.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो