scriptप्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या पहुंची 50 मिलियन के पार, कमाई के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे | Priyanka Chopra Make 50 Million Followers On Instagram | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या पहुंची 50 मिलियन के पार, कमाई के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

locationनई दिल्लीPublished: Feb 21, 2020 04:13:51 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra Jonas ) के हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में विराट कोहली ( Virat Kholi ) को छोड़ा पीछे

 प्रियंका चोपड़ा  के हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स

प्रियंका चोपड़ा के हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स

नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी क्वीन बनकर छाने लगी है। इंटरनेट की दुनिया में उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। जी हां, प्रियंका इंस्टाग्राम पर 50 मिलिनयन फॉलोअर्स पाने वाली दूसरी भारतीय हैं।

इंस्टाग्राम पर 50.2 मिलियन वाले पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ( Virat Kholi ) हैं। उन्हें ये खिताब इस हफ्ते ही मिला है। इंस्टा पर प्रियंका के बाद नाम आता है तो वो दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) जिनके 44.2 फॉलोअर्स हैं। लेकिन इंस्टाग्राम से कमाई करने के मामले में प्रियंका चोपड़ा ने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां कमाई के मामले में प्रियंका 19वें पायदान पर हैं तो वहीं विराट कोहली 23वें पायदान पर हैं।

View this post on Instagram

💗

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

2019 में आई रिच लिस्ट में भारत के ये दो नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका को स्पांसर पोस्ट करने पर 2 लाख 71 हजार डॉलर दिए जाते हैं। वहीं विराट कोहली को 1 लाख 96 हज़ार दिए जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका फरहान अख्तर ( farhan akhtar ) संग ‘द व्हाइट टाइगर’ ( The White Tiger ) में दिखाई देंगी। जो सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो