scriptप्रियंका के बाद अब निक करने जा रहे बैचलर पार्टी, शादी से पहले दोस्तों को देंगे ये खास तोहफे… | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका के बाद अब निक करने जा रहे बैचलर पार्टी, शादी से पहले दोस्तों को देंगे ये खास तोहफे…

5 Photos
5 years ago
1/5

नंवबर और दिसंबर का महीना बॅालीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद खास है क्योंकि इन महीनों में बी-टाउन इंडस्ट्री के तीन बड़े स्टार्स शादी करने वाले हैं। जहां एक ओर दीपिका और रणवीर की शादी सुर्खियों में है, वहीं उन्हीं के पीछे-पीछे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस संग शादी की तैयारियों में जुटी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एमर्स्टडम में बैचलर पार्टी दी। अब निक भी अपने दोस्तों को बैचलर पाटी देने वाले हैं।

 

2/5

बताया गया है कि निक अपने दोस्तों को एक कस्टमाइज लाइम स्कूटर देने वाले है। इनकी तस्वीर निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

 

 

3/5

इन स्कूटर्स पर सबके नाम लिख हुए हैं। इनमें प्रियंका के भाई सिद्धार्थ का भी नाम लिखा है। निक ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैं अपने ग्रूम्समैन के साथ मस्ती के लिए कुछ नया खोज रहा था।

 

4/5

बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निक और प्रियंका की 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी होगी।

 



5/5

साथ ही इस जोड़े की शादी दो बार शादी होगी। एक बार शादी हिंदू और दूसरी बार क्रिश्च‍ियन रीति रिवाज से होगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.