scriptVIDEO:मेंहदी के बाद प्रियंका की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, निक जोनस ने किया देसी डांस | priyanka chopra nick jonas sangeet ceremony video photos | Patrika News
बॉलीवुड

VIDEO:मेंहदी के बाद प्रियंका की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, निक जोनस ने किया देसी डांस

शुक्रवार को प्रियंका की संगीत सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के सुपरहिट गानों पर जमकर धमाल हुआ। इस सेरेमनी में निक ने बॉलीवुड सॉन्ग ‘बॉम डिगी डिगी बॉम’ पर डांस किया।

मुंबईDec 02, 2018 / 08:00 pm

Amit Singh

priyanka

priyanka

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मेहंदी सेरेमनी के बाद अब संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ गई हैं। संगीत सेरेमनी में प्रियंका देसी स्टाइल में तो वहीं निक भी इंडियन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी किसी धमाकेदार म्यूजिकल नाइट से कम नहीं थी। समारोह में प्रियंका-निक के अलावा बहन परिणीति चोपड़ा और भाई जो जोनस ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। निक जोनस ने इंडियन स्टाइल में डांस किया। बता दें कि ये संगीत सेरेमनी ब्लैक-गोल्डन एंड सिल्वर थीम पर बेस्ड थी।

priyanka nick

इस गाने पर किया परफॉर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक ने इस सेरेमनी में ‘दिल धड़कने दो के गल्ला गुड़िया’ पर डांस किया। इसके साथ ही प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ भी एक खास प्रस्तुति दी। बता दें कि संगीत सेरेमनी में सनम बैंड और मानसी स्कॉट ने भी परफॉर्म किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने करियोग्राफ किया।

priyanka nick

प्रियंका ने लिखा पोस्ट
संगीत सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज के साथ प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा। प्रियंका ने लिखा, ‘इसकी शुरुआत दोनों परिवार के बीच म्यूजिक और डांस कॉम्पिटीशन से हुई। लेकिन, आखिर में सभी ने प्यार बांटा। हर परिवार अपने डांस और संगीत के जरिए हमारे प्यार की कहानी बता रहा था। हम दोनों प्यार और सम्मान के काफी खुश हैं। इस शानदार शाम की यादें ताउम्र हमारे साथ रहेगी।’

Home / Entertainment / Bollywood / VIDEO:मेंहदी के बाद प्रियंका की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, निक जोनस ने किया देसी डांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो