Priyanka Chopra: 36 की होनेवाली हो अब ये काम करवा लो। आखिर प्रियंका चोपड़ा की मां ने इतनी बड़ी बात क्यों कही। जानिए इस रिपोर्ट में।
Priyanka Chopra on Freezing Her Eggs: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बच्ची के पैरेंट हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपने मिड 30S में ही मां के कहने पर अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे। उन्होंने कहा कि मैं निक को डेट नहीं करना चाहती थी क्योंकि उन्हें लगता था कि पता नहीं 25 की उम्र में निक को बच्चा चाहिए कि नहीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले साल जनवरी में एक क्यूट बेबी गर्ल 'मालती मैरी चोपड़ा जोनस' (Malti Marie Jonas Chopra) के पैरेंट बने। वे शादी के 3 साल बाद पैरेंट बने थे। प्रियंका चोपड़ा में मेडिकल इशू की वजह से उन्होंने इस बच्ची के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था। अपने एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वह निक से मुलाकात से काफी पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी थीं। उनको यह नेक सलाह किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी मां मधु चोपड़ा ने दिया था जोकि खुद एक डॉक्टर हैं। लेकिन चलिए जानते है कि आखिर प्रियंका की मां ने आखिर उन्हें यह सलाह क्यों दी।