scriptपिता की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ऐसा भावुक पोस्ट, हर कोई हो रहा इमोशनल | Priyanka Chopra pens emotional note on dad's birth anniversary | Patrika News

पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ऐसा भावुक पोस्ट, हर कोई हो रहा इमोशनल

locationमुंबईPublished: Aug 24, 2019 03:29:25 pm

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) के पिता अशोक चोपड़ा ( Ashok Chopra ) का निधन साल 2013 में हो गया था………
 

priyanka chopra

priyanka chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) के पिता अशोक चोपड़ा ( Ashok Chopra ) का निधन साल 2013 में हो गया था। वह अपने पिता अशोक चोपड़ा के काफी करीब थी। पिता के निधन के बाद प्रियंका अक्सर उन्हें याद कर इमोशनल हो जाती हैं। हर बार उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर कोई ना कोई इमोशनल पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी कलाई पर अपने पिता की हैंडराइटिंग में डैडी लिटिल गर्ल का टैटू भी बनाया हुआ है। अब पिता की बर्थ एनिवर्सरी के खास मौके पर प्रियंका ने अपने पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

priyanka chopra

इंटाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रियंका ने अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हर साल इस दिन सिद और मैं आपको सरप्राइज करने के अलग-अलग तरीके खोजते थे। लेकिन हम कभी भी पूरी तरह से वो कर नहीं सके, क्योंकि आपको पहले ही सब कुछ पता चल जाता था। मैं आशा करती हूं कि आप जहां कहीं भी होंगे, आपको पता होगा कि आप हर दिन हमारे साथ हैं।’

प्रियंका ने लिखा, ‘मैं जो कुछ भी करती हूं। मैं आपके बारे में सोचती हूं। मैं जो भी फैसला लेती हूं, मैं आपकी राय जानने की कोशिश करती हूं। मैं आपकी दुआओं के लिए शुक्रगुजार हूं। हैप्पी बर्थडे डैड। काश आप हर दिन हमारे साथ रहते। हम सभी आपको प्यार करते हैं।’

priyanka chopra

अशोक चोपड़ा ने मधु के लिए गाया ये सॉन्ग
बता दें कि प्रियंका के पिता की फोटो के बैकग्राउंड में उनके पिता का पसंदीदा सॉन्ग भी चल रहा है। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में बताया कि ये सॉन्ग उनके पिता उनकी मॉम के लिए गाया करते थे। पिता के लिए की गई प्रियंका की इस पोस्ट पर अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी दिए हैं। प्रियंका की सिस्टर इन लॉ ने भी कमेंट किया है। बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका ने अपने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर पिता संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। अपने पिता को याद करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘6 साल, ऐसा लगता है कि जैसे कल ही हमने आपको खोया है। मैं आपको बहुत याद करती हूं।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो