बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपना हनीमून प्लान, नई दुल्हनों को भी दी यह सलाह

उन्होंने कहा अगर आपकी प्राथमिकता हनीमून है तो भी ठीक है।

मुंबईDec 07, 2018 / 04:19 pm

Mahendra Yadav

priyanka and nick

प्रियंका ने अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली है। अब इनकी शादी की तरूवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही अब लोग कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका कब अपने हनीमून पर जाएंगी। हालांकि अभी वह अपना हनीमून एंजॉय नहीं कर पाएंगी। प्रियंका ने इसका कारण भी बताया। साथ ही उन्होंने नई दुल्हनों को सलाह भी दी है।

प्रियंका ने बताया हनीमून प्लान:
हाल में प्रियंका से जब उनके हनीमून प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। इस वक्त पूरे महीने मैं कमिटमेंट्स में व्यस्त हूं और कुछ पता नहीं है। हमने अभी तक नहीं सोचा है कि कहां जाना है। हालांकि मुझे लगता है कि यह सरप्राइज होगा। मुझे लगता है कि मेरे पति कुछ प्लान कर रहे हैं।’

 

नई दुल्हनों को दी यह सलाह:
प्रियंका ने नई दुल्हनों को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा,’मैं नई दुल्हनों से बस यही कहना चाहती हूं कि आपकी जो भी प्राथमिकता है, वही सही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी प्रायोरिटी काम है, अगर ऐसा है तो ठीक है। अगर आपकी प्राथमिकता हनीमून है तो भी ठीक है। नई दुल्हन होने के नाते अब आपकी बारी है, आप जो चाहें कर सकती हैं। अपने लिए हमने वही चुना है जो हमें सूट करता है।’

 

प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपना हनीमून प्लान, नई दुल्हनों को भी दी यह सलाह

दूसरे रिसेप्शन की तैयारी:
बता दें कि शादी के बाद प्रियंका और निक ने 4 दिसंबर को दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में पीएम मोदी भी इस कपल को आर्शीवाद देने पहुंचे थे। अब यह स्टार कपल मुंबई में अपने दूसरे रिसेप्शन की तैयारी कर रहा है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियां पहुंचेगी।

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपना हनीमून प्लान, नई दुल्हनों को भी दी यह सलाह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.