scriptजब प्रियंका चोपड़ा को फिल्म से फेंक दिया था बाहर, एक्ट्रेस ने सुनाया दिल दहला देने वाला वाकया | Priyanka Chopra REVEALS she cried after an actor got her replaced | Patrika News

जब प्रियंका चोपड़ा को फिल्म से फेंक दिया था बाहर, एक्ट्रेस ने सुनाया दिल दहला देने वाला वाकया

Published: Oct 07, 2019 07:16:29 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रमोशन करने में लगी हुई है

priyanka_chopra_reveals_she_cried_after_an_actor_got_her_replaced.jpg
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी काबलियत से बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वे एक अभिनेत्री, गायिका, फिल्म निर्माता और मिस वर्ल्ड 2000 की विजेता हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अवार्ड जीते हैं। साल 2016 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया था। लेकिन क्या आपको पता है एक दौर में वे बहुत परेशान थी। उन्हें कोई फिल्म नहीं मिल रही थी। बहुत सी फिल्मों में तो उन्हें साइन करने के बाद बदल भी दिया गया था। अभी हाल ही प्रियंका ने अपने बीतों दिनों के बारे में कई बड़े खुलासे किए है।
priyanka_chopra_.jpg
दरअसल, प्र‍ियंका आज कल अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने बीते कल के बार में खुल कर बात की।प्र‍ियंका ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें कितनी बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।प्रियंका ने कहा, इस इंडस्ट्री में किसी को भी बदला जा सकता है इसलिए अपने काम में माहिर होना सबसे ज्यादा जरूरी है।
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया, एक दौर में मैं भी बहुत परेशान थी। कई बार मुझे फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया था। इतना ही नहीं कई बार बताए ही फिल्मों से हटा दिया गया था लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। ‘हां बिल्कुल मैं घर जाकर पाप के सामने रोई थी कि आखिर ये मेरे साथ ही क्यों हुआ? फिर मेरे पिता ने मुझे कहा कि तुम इस बारे में क्या ही कर सकती हो? मैंने तब फैसला किया कि मैं अपनी अगली फिल्म में बेहतरीन काम करके दिखाऊंगी और अपने काम को अच्छे से सीखूंगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में फरहान और प्रियंका के साथ एक्ट्रेस जायरा वसीम भी नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा की ये बॉलीवुड में तीन साल बाद आ रही पहली फिल्म है। पिछले तीन साल से प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको और हॉलीवुड से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं। प्रियंका चोपड़ा की ‘द स्काइ इज पिंक’ 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। बता दें प्रियंका इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो