scriptPriyanka Chopra का लुक देख कर बेकाबू हुए निक जोनस, सरेआम कर दिया ये कमेंट | Priyanka chopra shared latest photos of isha ambani holi party nick jo | Patrika News
बॉलीवुड

Priyanka Chopra का लुक देख कर बेकाबू हुए निक जोनस, सरेआम कर दिया ये कमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने भारत में ईशा अंबानी के घर पर होली इंजॉय किया। एक्टर के इस किलर लूक देख कर निक जोनस के भी पसीने छूट गए हैं।

मुंबईMar 17, 2024 / 03:42 pm

Swati Tiwari

priyanka chopra look

प्रियंका चोपड़ा का लुक देख कर बेकाबू हुए निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत आई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ईशा अंबानी (Isha Ambani) के घर पर होली पार्टी में शिरकत करती हुई नजर आईं। इस पार्टी में एक्ट्रेस ने अपने लुक से लोगों को दिवाना बना लिया। पीच कलर की साड़ी और सिंपल लूक में एक्ट्रेस ने पार्टी का सारा लाइमलाइट चुरा लिया। एक्ट्रेस का ये किलर लूक देखने के बाद निक जोनस भी अपने को नहीं रोक पाएं। सोशल मीडिया पर उनका ये रिप्लाई तेजी से वायरल हो रहा है।
ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका ने पीच कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया था। सिंपल ज्वेलरी से देसी गर्ल ने अपने लुक को और निखारा था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर किया है जिस पर लोग लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद निक जोनस (Nick Jonas) भी अपने आप को नहीं रोक पाए। निक ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हे भगवान’ इसके अलावा एक्टर ने पसीने छुटने वाला इमोजी भी शेयर किया।
priyanka chopra news
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटोज शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “सबसे अच्छे लोगों के साथ एक रोमन होली मनाई। अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत शाम के लिए ईशा अंबानी और JCBabin को धन्यवाद। लूसिया, हमेशा आपके साथ में बहुत मजा आता है। मेरे बुलगारी परिवार को एक शानदार दिन और एक खूबसूरत शाम के लिए बधाई। इसे हमेशा अपने दिल में रखूंगी।”

Home / Entertainment / Bollywood / Priyanka Chopra का लुक देख कर बेकाबू हुए निक जोनस, सरेआम कर दिया ये कमेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो