इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने वाइट मिडी ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आई। सोशल मीडिया पर ...
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। प्रियंका हाल ही में एक इवेंट के लिए न्यूयॉर्क पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ पालतू डॉगी डायना भी था। इस दौरान प्रियंका ने पहले कुत्ते को गोद में ले रखा था और उसके बाद उसे वॉक करवाती नजर आईं।
इस दौरान एक्ट्रेस ने वाइट मिडी ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आई। सोशल मीडिया पर प्रियंका की अपने डॉकी के साथ तस्वीरें जबरदस्त वायरल हो रही है। तस्वीरों से लग रहा है कि प्रिंयका को डायना को संभालना काफी मुश्किल हो रहा थी। इसके लिए एक्ट्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ रही थी। फैंस यह तस्वीरें देख कर हंसने लगे।
बता दें कि प्रियंका का डॉगी भी काफी मशहूर है। आपको यह जानकर हैरान होगी कि डायना का इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट भी है, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं। प्रियंका कई बार इसके साथ स्पॉट हो चुकी हैं।