प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिल्स में रविवार को 69 वें प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड में ट्रॉफी पेश करने के लिए शामिल होंगी।
प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्रिय हैं, ऐसे में वे हॉलीवुड सितारों की सूची में शरीक हो चुकी हैं।
इस सूची में रीज विदरस्पून, निकोल किडमैन, एडम स्कॉट, वाइला डेविस, जेन फोंडा, लिली टोमलिन, सेठ मेयेर और डॉली पार्टन आदि शामिल है।
यह दूसरी बार है, जब वे एमी अवॉर्ड फंक्शन में शरीक होने जा रही हैं। इससे पहले भी वह 2016 रेड गाउन पहने नजर आई थीं।