scriptशादी के 36 दिन बाद सामने आई प्रियंका की शादी की सीक्रेट तस्वीरें | priyanka chopra wedding new photos goes viral | Patrika News
बॉलीवुड

शादी के 36 दिन बाद सामने आई प्रियंका की शादी की सीक्रेट तस्वीरें

प्रियंका के इस डिजाइनर शादी के लहंगे में 110 कलकत्ता की मशहूर इम्ब्रॉइडरी की गई है जिसे बनाने में 3,720 घंटे लगे हैं।
 

Jan 07, 2019 / 04:44 pm

Preeti Khushwaha

priyanka chopra nick jonas

priyanka chopra nick jonas

बॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हैं। उनके फैंस उनकी शादी और पर्सनल लाइफ से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। शादी के बाद प्रियंका की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन अब उनकी जो नई तस्वीर सामने आई है वो अबतक की सबसे खास और खूबसूरत तस्वीर है।

priyanka chopra wedding pics

Priyanka और Nick Jonas की शादी को एक महीना बीत चुका है। शादी के बाद प्रियंका और निक की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। वहीं शादी के इतने दिन बाद फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने प्रियंका की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीरों में देसी गर्ल का लुक बेहद ही कातिलाना है। उनको दुल्हन के जोड़े में देख यकीनन निक का दिल जरूर धड़का होगा।

priyanka chopra wedding new pics

तस्वीरों में प्रियंका शादी के लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में वह लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है जिसके साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई है। दरअसल, प्रियंका चोपडा़ ने शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना था वहीं ज्वैलरी सब्यसाची हैरिटेज की थी। एक फोटो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपने चेहरे को घूंघट से आधा कवर कर रखा हुआ है। प्रियंका के इस डिजाइनर शादी के लहंगे में 110 कलकत्ता की मशहूर इम्ब्रॉइडरी की गई है जिसे बनाने में 3,720 घंटे लगे हैं।

 

Home / Entertainment / Bollywood / शादी के 36 दिन बाद सामने आई प्रियंका की शादी की सीक्रेट तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो