scriptबेटी प्रियंका केे रिसेप्शन में बेकाबू होकर नाची मधु चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल | Priyanka nick reception: madhu chopra dance video goes viral | Patrika News

बेटी प्रियंका केे रिसेप्शन में बेकाबू होकर नाची मधु चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल

locationमुंबईPublished: Dec 20, 2018 08:06:39 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

रिसेप्शन की तस्वीरें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

priyanka nick and madhu chopra

priyanka nick and madhu chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बुधवार को मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिसेप्शन में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। रिसेप्शन की तस्वीरें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साथ ही रिसेप्शन से प्रियंका का लुक भी वायरल हो रहा है। ब्लू कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में प्रियंका बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं निक जोनस सूट-पैंट में दिखे।

 

बेटी प्रियंका केे रिसेप्शन में बेकाबू होकर नाची मधु चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल

मां मधु चोपड़ा ने किया डांस:
इस रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा डांस करते हुए नजर आ रही हैं। मधु चोपड़ा RJ मलिष्का के साथ डांस करते हुए दिख रही हैं।

सफेद फूलों से की सजावट:
इस रिसेप्शन की पहली तस्वीर सामने आई थी, जिसमें स्टेज फूलों से सजा हुआ दिख रहा था। साथ ही फूलों के ऊपर प्रियंका और निक के नाम के शुरुआती अक्षर लिखे थे। इस बार की सजावट सफेद रंग के फूलों से की गई और ऊपर खूबसूरत कैंडल स्टैंड लटकाया गया है।

बेटी प्रियंका केे रिसेप्शन में बेकाबू होकर नाची मधु चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल

पहले दिल्ली में दिया था रिसेप्शन:
बता दें कि निकयांका ने इससे पहले दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स को वेडिंग पार्टी देने के बाद कपल फ्री हो जाएगा। इसके बाद वे अपने-अपने काम पर लौट सकेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो