scriptहुआ खुलासा! प्रियंका-निक की शाही शादी पर खर्च हुए इतने करोड रुपए, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान | priyanka nick wedding: Total coast of this royal wedding | Patrika News

हुआ खुलासा! प्रियंका-निक की शाही शादी पर खर्च हुए इतने करोड रुपए, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

locationमुंबईPublished: Dec 07, 2018 03:42:51 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

भव्य इंतजाम को देखते हुए मीडिया में इस शादी में हुए खर्च को लेकर तमाम अटकलें चल रही हैं

priyanka nick jonas

priyanka nick jonas

प्रियंका और निक जोनस की शादी के चर्चे सभी जगह हैं। बता दें कि इन दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही तरीके से शादी की। इन दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू परंपरा के हिसाब से शादी की। इस शाही शादी में कई भव्य इंतजाम किए गए। विदेशी मेहमानों को लाने के लिए चार्टर प्लेन की सुविधा भी थी। इतने भव्य इंतजाम को देखते हुए मीडिया में इस शादी में हुए खर्च को लेकर तमाम अटकलें चल रही हैं।
इतने करोड़ रुपए खर्च हुए इस शाही शादी में:
हाल ही में प्रियंका की शादी में होने वाले खर्चे की डिटेल्स सामने आई हैं। इस समारोह को फोटो और वीडियो में देखकर खर्च को लेकर तमाम अटकलें लगा रहे हैं। बता दें कि प्रियंका और निक की इस शादी में लगभग पौने 5 करोड़ का खर्च आया है।
हुआ खुलासा! प्रियंका-निक की शाही शादी पर खर्च हुए इतने करोड रुपए, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
एक अमरीकी वेबसाइट ने विश्लेषण कर इस शादी में होने वाले खर्चे के बारे में बताया है। हालांकि इस खर्च में प्रियंका के 75 फीट लंबे गाउन जैसे कीमती कपड़ों की कीमत शामिल नहीं की गई है।

250 से ज्यादा मेहमान हुए शामिल:
बता दें कि इस रॉयल वेडिंग में करीब 250 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे। हिंदू वेडिंग पर तकरीबन 30 लाख रुपए खर्च हुए। वहीं मेहमानों के खाने पर 43 लाख रुपए खर्च हुए।

हुआ खुलासा! प्रियंका-निक की शाही शादी पर खर्च हुए इतने करोड रुपए, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था। निक ने मेहमानों के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ को बुलाया था। उन्हीं शेफ ने ये केक बनाया। शादी में मेहमानों को व्यंजन परोसने का जिम्मा ताज होटल के 50 से ज्यादा शेफ को दिया गया था।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो