script‘क्वांटिको’ का शूट कम्पलीट,स्वदेश आकर ‘बाजीराव मस्तानी’ देखेंगी प्रियंका | Priyanka will back in India soon | Patrika News

‘क्वांटिको’ का शूट कम्पलीट,स्वदेश आकर ‘बाजीराव मस्तानी’ देखेंगी प्रियंका

Published: Dec 20, 2015 03:28:00 pm

प्रियंका ने विदेशी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ की इस साल की शूटिंग पूरी कर
ली है। वह अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को देखने के लिए बेताब हैं।

Priyanka Chopra tops list of Sexiest Asian Women a

Priyanka Chopra tops list of Sexiest Asian Women again, watch photos

मुंबई।बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा वापिस अपने देश लौट रही है।प्रियंका ने अपने अमरिकन शो क्वांटिको की शूटिंग पूरी कर ली है और अब वे यहां पहुंचकर सबसे पहले अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी देखना चाहती है।

प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको की शूटिंग पूरी कर देश वापस लौट रही हैं। अब उनकी सबसे पहली उत्सुकता अपनी फिल्म बाजीराव-मस्तानी को देखने की है। अपनी इस बेताबी को पीसी ने खुद ट्वीट कर बताई।

प्रियंका ने विदेशी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ की इस साल की शूटिंग पूरी कर ली है। वह अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को देखने के लिए बेताब हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘क्वांटिको 2015 की शूटिंग पूरी हुई। यह लगभग मेरी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। अब मैं अपने देश लौटने के लिए बेताब हूं और वहां पहुंचकर मैं ‘बाजीराव मस्तानी’ देखूंगी’।

प्रियंका क्वांटिको में एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिस की भूमिका निभाई है। स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होने वाले शो फिलहाल एक अंतराल पर चला गया है। यह अगले साल की शुरुआत में दोबारा दिखाई देगा। प्रियंका ने लिखा, ‘मुझसे पहले पूरी दुनिया ने बाजीराव मस्तानी देख ली है और ऐसा पहली बार हुआ है।’

https://twitter.com/hashtag/Quantico?src=hash



ट्रेंडिंग वीडियो