script‘बाजीराव मस्तानी’ देखने के लिए बेकरार हैं ‘क्वांटिको’ की टीम: प्रियंका | Quantico team is very curious to watch Bajirao mastani: Priyanka chopra | Patrika News

‘बाजीराव मस्तानी’ देखने के लिए बेकरार हैं ‘क्वांटिको’ की टीम: प्रियंका

Published: Nov 22, 2015 12:24:00 pm

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टीवी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ की टीम उनकी ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर काफी उत्साहित है

Priyanka chopra

Priyanka chopra

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ की टीम उनकी ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर काफी उत्साहित है।

प्रियंका ने बाजीराव मस्तानी के ट्रेलर लांच के मौके पर अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं को बताया, यहां बाजीराव मस्तानी के लिए बहुत उत्साह है। मेरी टीम के सभी कलाकार और सदस्य विशेष स्क्रीनिंग के लिए जा रहे हैं वह फिल्म के परिधान चाहते हैं और वह काफी उत्साहित हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर उपस्थित थे।


फिल्म को मिल रही अद्भुत प्रतिक्रिया
फिल्म की तारीफ करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि लोग बहुत उत्साहित है। हम ट्रेलर आने से पहले रोजाना सोशल मीडिया पर थे। यह इतिहास का हिस्सा है, लेकिन संजय सर ने बाजीराव और मस्तानी पर कहानी गढ़ी है। यह देखना अद्भुत होगा कि लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। फिल्म बाजीराव मस्तानी 18वीं सदी के मराठी योद्धा बाजीराव पेशवा की कहानी है। फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैं, जहां एक शो में वह एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभा रही हैं। जब प्रियंका से पूछा गया कि वह दो अलग तरह के किरदारों को कैसे संभालती हैं तो उन्होंने कहा कि यह उनका काम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो