23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: RCB के फाइनल में आने के बाद सिंगर राहुल वैद्य ने ऐसे किया रिएक्ट, कर दी भविष्यवाणी

Rahul Vaidya React RCB Final: राहुल वैद्य ने RCB के फाइनल में जाने के बाद रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया है कि कौन सी टीम आईपीएल जीतेगी।

2 min read
Google source verification
Rahul Vaidya Prediction said virat kohli team RCB will win ipl 2025

राहुल वैद्य ने विराट कोहली की टीम RCB को लेकर की भविष्यवाणी

Rahul Vaidya Prediction RCB Final: राहुल वैद्य एक बार फिर विराट कोहली और उनकी आईपीएल टीम RCB को लेकर चर्चा में हैं। पहले राहुल वैद्य ने विराट कोहली को जोकर कहा था जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ था और अब वहीं, उन्होंने बैगलौर रॉयल चैंलेजर के फाइटम मैच में जाने के बाद नया रिएक्शन दिया है और भविष्यवाणी की है।

राहुल वैद्य ने विराट कोहली की टीम RCB को लेकर की भविष्यवाणी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। आरसीबी ने क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराया और फाइनल में अपनी जगह बना ली। इसके बाद से विराट कोहली के फैंस ने सोशल मीडिया पर हंगामा काट दिया। हर कोई विराट कोहली को बधाई देता नजर आया। ऐसे में सिंगर राहुल वैद्य ने भी सारे विवाद खत्न कर विराट कोहली की तारीफ की।

यह भी पढ़ें: Mirzapur 4: भौकाल मचाने आ रहे हैं कालीन भैया! मिर्जापुर 4 पर आया ये बड़ा अपडेट

राहुल वैद्य ने कहा IPL मैच इस बार RCB जीतेगी

राहुल वैद्य पत्नी दिशा परमार और अपनी बेटी के साथ बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराज़ी ने राहुल वैद्य से RCB और विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा। राहुल वैद्य ने जवाब दिया, 'इस बार, फाइनल में मुश्किल होने वाला है क्योंकि आरसीबी ने कभी कप नहीं जीता है, इसलिए यह चाहत है कि आरसीबी इस बार जीतेगी और आप पहले से ही जानते हैं कि विराट कैसे हैं... आरसीबी से प्यार है... मुझे लगता है कि आरसीबी कप जीतेगी।”

विराट कोहली ने कर दिया था राहुल वैद्य को अनब्लॉक

राहुल वैद्य ने भविष्यवाणी करते हुए बता दिया है कि विराट कोहली इस बार आईपीएल 2025 जीतेंगे। बता दें, राहुल वैद्य और विराट कोहली के बीच काफी समय से चीजे ठीक नहीं चल रही थी। विराट कोहली ने उन्हें न इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया हुआ था। इसके बाद सिंगर ने क्रिकेटर को जोकर तक कह डाला था। इस मामले के बढ़ने के बाद अचानक विराट ने राहुल वैद्य को अनब्लॉक कर दिया है। अब वह खुद को विराट को फैन बताते नजर आते हैं और अब उन्होंने विराट की टीम को पहले से ही आईपीएल 2025 की विजेता घोषित कर दिया है। इसका पूरा वीडियो वायरल हो रहा है।

राहुल वैद्य ने विराट को कहा था धन्यवाद

अपडेट शेयर करते हुए उन्होंने क्रिकेटर को थैंक्यू कहा और लिखा, 'मुझे अनब्लॉक करने के लिए शुक्रिया @विराट.कोहली... आप क्रिकेट के अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और आप इंडिया का गर्व हो! जय हिंद।'