scriptनरगिज़ की शादी के बाद खुद को क्यों सिगरेट से जलाया करते थे राज कपूर साहब | raj kapoor used to burn himself with cigarettes in nargis sorrow | Patrika News

नरगिज़ की शादी के बाद खुद को क्यों सिगरेट से जलाया करते थे राज कपूर साहब

locationनई दिल्लीPublished: Apr 22, 2022 01:17:11 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

बॉलीवुड की आइकोनिक लव स्टोरिज़ का ज़िक्र राज कूपर और नर्गिस की प्रेम कहानी के बिना अधूरा है।

raj_and_nargis-sixteen_nine.jpg
जैसे जैसे वक़्त बदलता गया वैसे वैसे लोगो के प्यार करने के माईने और ब्रेकअप करने के माईने बदलते गए आज की तारीख में अगर किसी का किसी से ब्रेकअप होता है तो हम एक इमोशनल पोस्ट लिखते है या फिर सामने वाले को एक्सपोज़ कर देते है या फिर हमारे साथ उसने क्या बुरा किया ये हम सोशल मीडिया पर दाल देंगे कुल मिला कर अपने अंदर जो कुछ भी भरा हुआ है वो किसी से शेयर नहीं करते या फिर सामने वाले को किसी तरह से नुक्सान नहीं पहुचाते है तब तक वो ब्रेकअप पूरा नहीं होता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ब्रेकअप पर इंसान खुद को नुक्सान पहुँचता था और हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक ऐसा ब्रेकअप हुआ था जब एक एक्टर प्रोडूसर ने अपना ब्रेकअप होने पर खुद को सिगरेट से जला दिया था।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ अफेयर्स है जिनकी चर्चाएं आज तक है और ये चर्चा आज तक इसलिए है क्योकि प्यार बहुत गहरा था लेकिन एक नहीं हो पाए ऐसा एक अफेयर था राज कपूर साहब और नरगिज़ जी का पुरे 9 सालो तक राज कपूर साहब और नरगिज़ जी ने एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन अचानक ही ये रिश्ता टूट गया और ऐसा टूटा कि दोबारा दोनों कभी साथ में तक दिखाई नहीं दिए।
nargis_raj_.jpg
राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी
राज कपूर और नरगिस का साथ लगभग 9 साल तक रहा, दोनों एक दूसरे को दिलो जान से प्यार करते थे. लेकिन इस लवस्टोरी में सबसे बड़ी अड़चन थी राज कपूर की शादी. राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर से हो चुकी थी, वह 5 बच्चों के पिता भी बन गए थे, ऐसे में वो नरगिस से केवल साथ रहने के वादा करते थे, उन्होंने कभी अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा. ऐसे में जब राज कपूर लाख कोशिशें करने के बाद भी अपने शादी के वादो को पूरा नहीं कर पा रहे थे, तो नरगिस ने उनसे दूर जाने का फैसला कर लिया और सुनिल दत्त का साथ चुन लिया।
raj-kapoor_640x480_81484635181.jpg
शराब के नशे में चूर रहने लगे राज कपूर
एक मीडिया हाउस को दिए पुराने इंटरव्‍यू में राज कपूर की वाइफ कृष्‍णा राज कपूर ने बताया, ‘ नरगिस की शादी के बाद शायद ही कोई रात ऐसी बीती होगी जब राज कपूर रोए न होंगे, वह घर पर देर से आते थे, शराब के नशे में चूर वह बाथ टब में गिर कर रोते थे, उन्‍हें लगता था कि नरगिस ने उन्‍हें धोका दिया है.’ वर्ष 1986 में खुद राज कपूर ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्‍यू में कहा था कि नरगिस ने उन्‍हें धोखा दिया था। यहां तक की नरगिस के निधन पर जब राज कपूर पहुंचे तो वह दरवाजे पर ही खड़े रहे। सभी ने उन्‍हें बुलाया और नरगिस के अंतिम दर्शन के लिए कहा मगर राज कपूर नरगिस को आखिरी बार देखने से इंकार कर दिया। इस तरह दोनों की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया।
raj_kapoor_nargis.jpg
एक इंटरव्यू में कृष्णा कपूर ने बताया था कि नरगिस से अलग हो कर राज बुरी तरह से टूट गए थे। कृष्णा ने बताया था कि राज कपूर अपने बाथरूम में बाथटब में बैठकर रात भर शराब पीते रहते थे और रोते रहते थे। यहां तक कि कई बार वह खुद को जलती सिगरेट से भी दागा करते थे। वह जानती थीं कि ये गम नरगिस के लिए था। नरगिस जब राज कपूर के प्रेम में थी तब भी ये बात कृष्णा अच्छी तरह से जानती थीं। हालांकि दोनों के बीच कभी बात नहीं हुई थी। बस सामाजिक समारोह में सामना होने पर एक दूसरे का अभिवादन या मुस्कराहट के साथ दोनों एक दूसरे से मिलने से बचती थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो