कविता ने शिल्पा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कविता ने कहा था कि शिल्पा की वजह से उनका घर टूटा। एक्ट्रेस की वजह से उनका और राज का रिश्ता खत्म हुआ है।
Raj Kundra Shilpa Shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिल्पा ने नवबंर 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा की यह पहली शादी थी लेकिन राज कुंद्रा दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले उन्होंने कविता नाम की लड़की से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी हुई, लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं टिकी और साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया। राज को पहली नजर में ही शिल्पा से प्यार हो गया था। खबरों के अनुसार वह शिल्पा से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।
कविता ने शिल्पा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कविता ने कहा था कि शिल्पा की वजह से उनका घर टूटा। उनका मानना था कि एक्ट्रेस की वजह से उनका और राज का रिश्ता खत्म हुआ है। कविता का कहना था कि राज शिल्पा को बहुत ज्यादा पसंद करने लगे थे और इसीलिए उन्होंने कविता को तलाक दिया। जानकारी के मुताबिक जब राज ने कविता को तलाक का नोटिस भेजा था तब उनकी बेटी केवल 2 महीने की थी।
कविता के इन आरोपों का शिल्पा ने खंडन किया। शिल्पा ने कहा था उन्हें पता है कि कविता और राज का रिश्ता खत्म होने के बाद मैं राज के संपर्क में आई, इससे पहले में राज को नहीं जानती थी। शिल्पा ने बताया कि वो राज से तब मिली थीं जब उनका तलाक हो चुका था। राज कुंद्रा ने भी कविता के आरोपों को गलत ठहराते हुए शिल्पा शेट्टी का साथ दिया था। उन्होंने कहा था कि कविता ने शिल्पा पर जो भी आरोप लगाए हैं वो सभी गलत हैं।