scriptराजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को दिया ऐसा बर्थडे मैसेज, हर पार्टनर देना चाहेगा अपनी प्रेमिका को | Rajkummar Rao wish girlfriend Patralekha | Patrika News

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को दिया ऐसा बर्थडे मैसेज, हर पार्टनर देना चाहेगा अपनी प्रेमिका को

locationमुंबईPublished: Feb 20, 2020 09:35:49 pm

एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए लिखा,’हैप्पी बर्थडे पी! पत्रलेखा, मुझे आज भी याद है जब पहली बार आपको एक विज्ञापन शूट में देखा और सोचता रह गया।

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को दिया ऐसा बर्थडे मैसेज, हर पार्टनर देना चाहेगा अपनी प्रेमिका को

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को दिया ऐसा बर्थडे मैसेज, हर पार्टनर देना चाहेगा अपनी प्रेमिका को

मुंबई। जन्मदिन पर मैसेज कर बधाई देना भी स्पेशल हो सकता है। ऐसा स्पेशल मैसेज जो ना केवल अपने पार्टनर को बर्थडे विश कर दे बल्कि उस पर मंत्रमुग्ध हो जाए। ऐसा ही मैसेज राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को किया है। सोशल मीडिया पर शेयर उनका बर्थडे मैसेज वायरल हो रहा है।

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को दिया ऐसा बर्थडे मैसेज, हर पार्टनर देना चाहेगा अपनी प्रेमिका को

अभिनेत्री पत्रलेखा के बर्थडे पर अभिनेता राजकुमार राव ने दोनों की पहली मुलाकात को याद किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए लिखा,’हैप्पी बर्थडे पी! पत्रलेखा, मुझे आज भी याद है जब पहली बार आपको एक विज्ञापन शूट में देखा और सोचता रह गया। मैं दुआ करता था कि एक दिन इस लड़की से मिलूंगा। भाग्यवश या कहें जैसा कायनात चाहती थी, मेरी इच्छा के अनुसार, मैं आपको एक एक महीने बाद मिला। इतने वर्षों के साथ के बाद भी लगता है, ऐसा महसूस होता है कि हम अभी मिले हैं। आप दुनिया की सबसे सुंदर और सशक्त लड़की हो। आओ मिलकर और शानदार यादें बनाएं।’

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को दिया ऐसा बर्थडे मैसेज, हर पार्टनर देना चाहेगा अपनी प्रेमिका को

इस मौके पर कई सेलेब्स ने भी पत्रलेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इनमें से निर्माता-निर्देशक फराह खान ने भी बर्थडे विश दी है। फराह ने इंस्टाग्राम पर पत्रलेखा को जनमदिन मुबारक कहते हुए लिखा, ‘इस इंडस्ट्री में जितने लोगों से मिली हूं उनमें से सबसे सुंदर व्यक्ति हैं पत्रलेखा, मेरे पर विश्वास करें, मैं कई लोगों से मिली हूं। लव यू बेबी और हमेशा तुम्हारे लिए तैयार।

आपको बता दें कि इसी वैलेंटाइन डे के दौरान राजकुमार राव ने पत्रलेखा को लव लैटर लिखा था। इस पत्र में एक्टर ने पत्रलेखा को लेकर अपने दिल की बात फैंस के साथ साझा की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो