scriptकोरोना पीड़ितों की मदद के लिए सलमान, शाहरुख के बाद रकुल प्रीत देंगी 250 परिवारों को…! | Rakul Preet Singh to provide home-cooked meals to over 250 families | Patrika News

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए सलमान, शाहरुख के बाद रकुल प्रीत देंगी 250 परिवारों को…!

locationमुंबईPublished: Apr 05, 2020 02:35:52 pm

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नोएडा के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 250 परिवारों को….
 

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh

बॉलीवुड सितारे कोरोना वायरस ( coronavirus ) के बीच अपने घरों में रहते हुए दिल खोलकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। पहले भी कई सेलेब्स सहायता के लिए करोड़ों रुपए दान कर चुके हैं। अब इस लिस्ट अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ( Rakul Preet Singh ) का नाम भी जुड़ गया हैै। उन्होंने नोएडा के नजदीक झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली करीब 250 फैमिली को खाना खिलाने का निर्णय लिया है। उनका परिवार इन फैमिली के लोगों को दो टाइम का भोजन उपलब्ध कराएगा।

 

Photos: Rakul Preet Singh ने Hot लुक से फैन्स को किया घायल

रकुल का कहना है कि उनके पिताजी ने इन फैमिली का पता लगा लिया है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने इन्हें तब तक दो टाइम खाना खिलाने का फैसला किया है जब तक लॉकडाउन रहेगा। अगर लॉकडाउन आगे भी बढ़ता है तो इसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। खाना उनके निवास स्थान ही तैयार होगा। हमें समझना चाहिए कि अगर भगवान ने हमें किसी की मदद के काबिल बनाया है तो आगे आना चाहिए।

 

Photos: Rakul Preet Singh ने Hot लुक से फैन्स को किया घायल
मेरे लिए इससे बढ़कर कोई खुशी नहीं हो सकती। मैं इसको सफल बनाने का पूरा प्रयास करूंगी। क्योंकि मुझे लोगों की मदद के लिए यह मौका मिला है। मैं और मेरा परिवार हमेशा समाज को कुछ वापस देने में विश्वास रखते हैं। बात करें रकुल के वर्कफ्रंट की जल्द ही वे अर्जुन कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो