
Ram Gopal Varma wrote 'Unhappy Mother's Day' for his mother
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपनी शानदार फिल्मों के साथ-साथ अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह जब भी कोई ट्वीट करते हैं। वह चर्चा में आ जाते हैं। वहीं बीते दिन यानी कि 9 मई को देशभर में मदर्स डे को सेलिब्रेट किया गया। इस पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने अपनी ही मां का नाम मेंशन नहीं किया। यही वजह है कि उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'सभी मांएं बच्चे पैदा करती हैं, लेकिन वह सिर्फ उन मांओ को ही शुभकामनाएं देंगे। जिन्होंने क्वॉलिटी प्रोडक्ट्स पैदा किए हैं।' राम गोपाल वर्मा अपनी पोस्ट में लिखा कि 'वह अपनी मां को भी इस बात की शुभकामना नहीं देंगे क्योंकि उन्होंने उन जैसे बेकार इंसान को जन्म दिया है।' पोस्ट के अंत में राम गोपाल ने लिखा- 'हे मॉम, आपको बहुत 'अनहैपी मदर्स डे' क्योंकि मैंने आपको कभी खुशी का 1 दिन भी नहीं दिया।'
साउथ एक्ट्रेस की मां को किया मदर्स डे विश
मदर्स डे के मौके पर निर्देशक ने साउथ अभिनेत्री अप्सरा रानी की मां को भी विश किया है। उन्होंने एक और पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'वह उनकी मां का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने उन जैसी ऐंजल को जन्म दिया है। इस पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वह उन जैसी माओं को ही मदर्स डे विश करते हैं। जिन्होंने उनके जैसी कमाल बेटी को जन्म दिया है।'
Published on:
10 May 2021 06:39 pm
