scriptपिता को याद कर भावुक हुए राम कपूर | Ram Kapoor Becomes Emotional After Remembering Father Anil Kapoor | Patrika News

पिता को याद कर भावुक हुए राम कपूर

Published: Apr 15, 2021 04:52:54 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

हाल ही में राम कपूर के पिता का निधन हो गया है। ऐसे में एक्टर ने पिता को यादकर अपने पिता के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Ram Kapoor Becomes Emotional After Remembering Father Anil Kapoor

Ram Kapoor Becomes Emotional After Remembering Father Anil Kapoor

नई दिल्ली। टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 12 अप्रैल को निधन हो गया है। राम कपूर के पिता अनिल एक बिजनेस टाइकून थे। पिता के देहांत की जानकारी राम और उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर दी। यह पोस्ट जानी मानी कंपनी अमोल द्वारा बनाया गया है। जिसे शेयर करते हुए राम कपूर ने अपनी दिल की बात कही। सोशल मीडिया पर राम कपूर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही खूब सुर्खियां भी बंटोर रहा है।

Ram Kapoor

अमूल ने दी राम कपूर के पिता को श्रद्धाजंलि

बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्टर राम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर अमूल द्वारा बनाई गई है। जिसे शेयर करते हुए राम कपूर ने अमोल को धन्यवाद कहा है। साथ ही लिखा है कि ठउनके पिता को अमूल ने श्रद्धांजलि दी है। राम कहते हैं कि उनके पास शब्द नहीं हैं। लेकिन यह बिल्कुल सच है कि उनके पिता एक सच्चे लेजेंड थे। राम भावुक होते हुए कहते हैं कि उन्हें उनकी हमेशा बहुत याद आएगी।”

 

Ram Kapoor

बहू गौतमी कपूर ने भी दी श्रद्धांजिल

अमूल द्वारा बनाई गई तस्वीर के बारें में बात करें तो इसमें एक छोटी से लड़की अनिल कपूर के साथ बैठी हुई है और उनसे कहती हैं कि वह उनके परिवार का हमेशा हिस्सा रहेंगे। राम की पत्नी गौतमी ने पोस्ट लिखते हुए कहा कि “वह हमेशा उनके दिलों में रहेंगे। वह सबसे मजबूत इंसान थे। जिन्हें वह जानती थीं। गौतमी आगे लिखती हैं कि भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे, लव यू”। गौतमी की इस पोस्ट पर सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो