scriptजब अपनी गर्लफ्रेंड के खातिर पापा ऋषि कपूर से झगड़ा कर बैठे थे रणबीर कपूर, दिवंगत एक्टर ने खुद किया था खुलासा | ranbir kapoor leaves home for katrina kaif rishi kapoor opened | Patrika News

जब अपनी गर्लफ्रेंड के खातिर पापा ऋषि कपूर से झगड़ा कर बैठे थे रणबीर कपूर, दिवंगत एक्टर ने खुद किया था खुलासा

locationनई दिल्लीPublished: Apr 22, 2022 04:27:15 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

जब रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर से नाराज होकर घर छोड़ कर चले गए थे और दोनों के बीच यह नाराजगी काफी लंबी चली थी।

rishi-and-ranbir-kapoor.jpg
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल की शादी में भट्ट और कपूर खानदान शामिल हुआ जिन्होंने जमकर मस्ती की और हर एक लम्हे को जमकर एंजॉय किया। ऐसे में हर तरफ ऋषि कपूर की कमी खल रही थी। गौरतलब है कि ऋषि कपूर हमेशा अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी देखना चाहते थे, लेकिन इसी बीच वह दुनिया छोड़कर चले गए। हालाँकि, भले ही ऋषि कपूर शारारिक रूप से अपने बेटी की शादी में मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी एक तस्वीर हमेशा रणबीर और आलिया के सामने रही और पूरी शादी ऋषि जी की तस्वीर के सामने ही की गई।
इससे जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। वहीं रणबीर कपूर अपने पिता की तस्वीर हाथ में लिए हुए भावुक नजर आए थे। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर से नाराज होकर घर छोड़ कर चले गए थे और दोनों के बीच यह नाराजगी काफी लंबी चली थी। आइए जानते हैं बाप-बेटे के बीच ऐसा क्या हुआ था जिसके चलते इनके रिश्ते में खटास आ गई थी?
दरहसल 2015 में मुंबई मिरर को दिए गए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने बताया था कि उन्होंने और उनकी पत्नी नीतू कपूर ने रणबीर के एक फैसले को गलत तरह से लिया। जिस पर रणबीर कपूर को घर छोड़कर जाना पड़ा था। रणबीर के ऐसा करने से पूरा परिवार काफी दुखी हुआ था। उस समय रणबीर ने घर से दूरी बनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना के साथ रहने का फैसला किया था। ऋषि कपूर ने बताया था कि जब उन्होंने शादी करने के बाद घर छोड़ा था तो उनके पिता ने उनका साथ दिया था. उनका कहना था कि जब रणबीर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने का फैसला किया तो उन्होंने भी रणबीर को स्पेस दिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि इस घर में उसका एक कमरा था। आखिर कैसे वह एक कमरे में सही तरीके से रह पाता? ऋषि कपूर के अनुसार रणबीर एक अच्छा बेटा है। वह उनकी हर बात सुनते थे. इसके साथ ही उनका कहना था कि वह रणबीर के करियर में दखलअंदाजी नहीं करते हैं।
ऋषि कपूर ने आगे बताया था कि उन्होंने रणबीर के साथ अपने रिश्ते खराब कर लिए थे। उनकी पत्नी भी उन्हें इस बारे में बताती थी कि वह क्या कर रहे हैं। उनकी पत्नी का कहना था कि अब वह काफी लेट हो गए हैं। ऋषि कपूर का कहना था कि रणबीर का उनके साथ नहीं रहना बहुत बुरा अनुभव रहा है। ऋषि कपूर का कहना है था अब वो नया घर बना रहे हैं जहां उनके और परिवार के लिए काफी जगह होगी।
बता दें कि 2019 में जब ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे तब रणबीर ने अपने पिता के साथ काफी समय बिताया था। ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज कराने का फैसला भी उनके बेटे रणबीर का ही था। रणबीर अक्सर आलिया भट्ट के साथ न्यूयॉर्क में अपने माता-पिता से मिलने जाते थे।

ट्रेंडिंग वीडियो