script

‘एनिमल’के सेट पर सिग्रेट फूंकते दिखे रणबीर,लीक वीडियो में दिखा एक्टर का राउठी लुक

locationमुंबईPublished: Jan 29, 2023 03:28:16 pm

Submitted by:

Riya Jain

एक्टर रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ ( animal ) की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही फिल्म के सेट से एक लीक वीडियो सामने आया है।

ranbbb.jpg

ब्रह्मास्त्र ( brahmastra ) के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) एक बार फिर फुल एनर्जी के साथ इंडस्ट्री में वापसी कर चुके हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ ( animal ) की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही फिल्म के सेट से एक लीक वीडियो सामने आया है। इस दौरान एक्टर एक अलग ही लुक में दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो जोरों- शोरों से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/RiyaChannel941/status/1619630896747024391?ref_src=twsrc%5Etfw

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर एक दम गैंगस्टर लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी के साथ सूट-बूट पहना हुआ है। यकीनन यह लुक उनपर काफी जच रहा है। इस दौरान एक्टर के साथ कुछ लोग और हैं जो बड़ी-बड़ी गाड़ियों में नजर आ रहे हैं। एक गाड़ी के ट्रंक में कुछ बंदूकें रखी हुई हैं। साथ ही वीडियो में रणबीर कपूर स्मोक करते भी दिख रहे हैं।

 

ranbir-kapoor.jpg

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर एक्टर के’एनिमल’लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अगर रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो ब्रह्मास्त्र के बाद अब वह एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ( tu jhooti main makkar ) में नजर आएंगे। लव रंजन ( luv ranjan ) के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। यह मूवी 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज की जाएगी। अब देखना होगा यह फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कैसी साबित होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो