scriptइस सुपस्टार की बहन का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मची सनसनी | Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor Sahni Video viral | Patrika News

इस सुपस्टार की बहन का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मची सनसनी

Published: Oct 17, 2019 05:38:49 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं

ranbir_kapoors_sister_riddhima_kapoor_sahni_.jpg
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर जानी मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं। रिद्धिमा वैसे तो बालीबुड की दुनिया से कोसो दूर रहती हैं लेकिन उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं।
दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। रिद्धिमा इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। रिद्धिमा इस वीडियो में योगा करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को दो दिन पहले ही पोस्ट किया है। बता दें अभी तक इस वीडियो को 66 हजार से ज्यादा व्यूजमिल चुके हैं।
बताते चलें कि रिद्धिमा कपूर साहनी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बड़ी बेटी है।रिद्धिमा, रणबीर से बड़ी हैं लेकिन करीना और उनकी उम्र बराबर है। दोनों में केवल 6 दिनों का अंतर है। रिद्धिमा को बचपन से ही एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वो सिंगिंग, फैशन और डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। आज रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। ‘R’ नाम से उनका एक सफल ज्वेलरी ब्रांड है, जिसके डिजाइन लोगों को काफी पसंद हैं। रिद्धिमा ने साल 2006 में अपने चाइल्डहुड फ्रेंड और बिजनेसमैन भारत साहनी से शादी की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो