scriptरणबीर कपूर पर जहरीले अस्त्र चलाएंगी मौनी रॉय | Patrika News
बॉलीवुड

रणबीर कपूर पर जहरीले अस्त्र चलाएंगी मौनी रॉय

5 Photos
6 years ago
1/5
कुछ दिनों पहले ही कन्फर्म हुआ था छोटे पर्दे की ‘नागिन’ मौनी रॉय करण जौहर और अयान मुखर्जी की ट्रायोलॉजी मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में लीडिंग पेयर के रूप में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम पहले से ही तय था,
2/5
ऐसे में कयास लगाया जा रहा था कि मौनी सह अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी या उनका कोई छोटा-सा रोल होगा, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार वे अहम रोल निभाने जा रही हैं।
3/5
इस बिग बजट और सुपरनैचुरल मूवी में मेकर्स मौनी के लुक पर भी बहुत काम करने वाले हैं, क्योंकि वे सुपर विलेन होंगी। उनके लुक्स के लिए वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
4/5
अभी उनके किरदार के बारे में विस्तार से कुछ बताया नहीं गया है। बता दें फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 यानी स्वंतत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
5/5
फिलहाल मौनी फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार हैं। इस फिल्म का प्लॉट भारत के स्वतंत्र देश के रूप में 1948 में लंदन में हुए 14वें ओलंपिक खेलों में पहला ओलंपिक मेडल जीतने के बारे में हैं। निर्देशन रीमा कागती का है और फिल्म फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट तले बन रही है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.