scriptसर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए रणदीप हुड्डा, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ | Patrika News
बॉलीवुड

सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए रणदीप हुड्डा, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ

3 Photos
4 years ago
1/3

अभिनेता रणदीप हुड्डा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार,रणदीप को एक सर्जरी करवानी थी, जो लंबे वक्त से टाली जा रही थी। रणदीप की सर्जरी के बारे में सुनते ही फैंस परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ भी मांगने लगे।

2/3

हाल ही रणदीप को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने मास्क लगाया हुआ था और सिर पर कैप पहनी थी। जैसे ही अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैली तो फैंस चिंतित हो गए। इसके बाद अस्पताल के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि रणदीप ठीक हैं और परेशानी की कोई बात नहीं है।

3/3

अस्पताल में अभिनेता के परिवार का एक करीबी सदस्य भी उनके साथ है। बताया जा रहा है कि अभिनेता लंबे वक्त से इस सर्जरी को करवाना चाहते, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टालना पड़ा था। सर्जरी करवाने से पहले उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट भी करवाया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.