बॉलीवुड

करण जौहर और कंगना रनौत की फ्रेंडशिप पर बोली बहन रंगोली, ट्विटर पर कही बड़ी बात

करण जौहर (Karan Johar) से क्या हो रही है कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की दोस्ती?
रंगोली (Rangoli Chandel) ने करण को सुनाई खरी-खरी
करण की क्लास लगाते हुए ट्वीट की लगाई झड़ी

Jan 30, 2020 / 02:12 pm

Neha Gupta

नई दिल्ली | कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और करण जौहर (Karan Johar) की दोस्ती की खबरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसी खबरे आ रही थीं कि कंगना और करण जौहर साथ में किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। कंगना की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) उनकी मैनेजर के तौर पर ट्विटर पर मोर्चा संभालती हैं। अक्सर वो किसी ना किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को आड़े हाथों लेती रहती हैं। हाल ही में जब कंगना रनौत और करण जौहर को पद्मश्री अवॉर्ड देने का ऐलान किया गया तो दोनों के एक-दूसरे को विश किया था। वहीं इसके बाद करण ने कंगना के साथ काम करने की बात की तो दोनों की दोस्ती की खबरों ने जो़र पकड़ लिया लेकिन लगता है कि कंगना की बहन रंगोली को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1222375191600189442?ref_src=twsrc%5Etfw

रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर कहा- करण जौहर (Karan Johar) जी कह तो ऐसे रहे हैं जैसे कंगना एक फोन करने पर आ जाती हैं। आपके और मेरे चाहने से क्या होता है कंगना को तो अच्छी स्क्रिप्ट चाहिए होती है। रंगोली यहीं नही रुकीं आगे उन्होंने लिखा- आखिरी बार कंगना ने करण की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ देखी थी और वो सदमें में चली गई थी। आपकी इस तरह की कहानी को तो भगवान भी नहीं बचा सकता। प्लीज कंगना से दूर ही रहो।

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1222375313394372608?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें रंगोली चंदेल आए दिन किसी ना किसी सेलिब्रिटी पर निशाना साधती रहती हैं। वहीं हाल ही में कंगना रनौत निर्भया केस की वकील इंदिरा जय सिंह पर भड़की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे लोग ही रेपिस्ट को जन्म देते हैं। दरअसल, इंदिरा जय सिंह ने निर्भया की मां कहा था कि दोषियों को अब माफ कर देना चाहिए। निर्भया की मां भी कंगना के सपोर्ट में उतरी थी, उन्होंने कहा था कि मैं मां हूं महान नहीं बनना है मुझे।

Home / Entertainment / Bollywood / करण जौहर और कंगना रनौत की फ्रेंडशिप पर बोली बहन रंगोली, ट्विटर पर कही बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.