scriptअब जापान में सफलता का झंडा फहराएंगे ‘गली बॉय’ रणवीर सिंह | Ranveer's Gully Boy To Release In Japan | Patrika News

अब जापान में सफलता का झंडा फहराएंगे ‘गली बॉय’ रणवीर सिंह

locationमुंबईPublished: Sep 06, 2019 04:07:10 pm

रणवीर की ‘गली बॉय’ अब जापान में जलवा बिखेरने को तैयार….

ranveer singh

ranveer singh

रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) ने अपनी दमदार एक्टिंग से ना केवल भारत बल्कि विदेशों में भी दर्शकों को आकर्षित किया है और अब तो ऐसा लग रहा है कि उनकी लोकप्रियता नए इंटरनेशनल मार्केट्स तक फैलती जा रही है। रणवीर की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘गली बॉय’ ( Gully Boy ) ब्लॉकबस्टर साबित हुई जो अब अगले महीने जापान में रिलीज हो रही है और वहां दर्शकों को भारत के रैप क्रांति की वास्तवीक कहानी देखने को मिलेगी। इसे लेकर रणवीर काफी रोमांचित हैं।

Beyond Divine and Naezy Meet the real Gully Boys who help in shooting

रणवीर का कहना है, ‘मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व है कि ‘गली बॉय’ जापान में रिलीज हो रही है। मैं कभी जापान नहीं गया, लेकिन इस उगते सूरज की भूमि के बारे में काफी अद्भुत चीजें सीखी, सुनी और देखी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं कभी ना कभी वहां जाउंगा। वे कहते हैं, ‘गली बॉय’ जापान में रिलीज हो रही है और जिन्होंने फिल्म पर काम किया है, यह उन सभी के लिए बहुत ही खुशी और गर्व का क्षण है। हमारी फिल्म जापान के विशाल क्षेत्र तक अपना सफर तय करेगी और हम आशा करते हैं कि आप सभी इसे देखेंगे और पसंद करेंगे।

Beyond Divine and Naezy Meet the real Gully Boys who help in shooting

फिल्म में रणवीर ने मुंबई के एक फुटपाथी लड़के की भूमिका निभाई है, जो बड़े सपने देखता है और अपने लक्ष्य को हासिल करता है। फिल्म में उत्कृष्ट अभिनय को लेकर रणवीर को काफी सराहना भी मिली है। उनके स्टारडम ने गली बॉय को एक बड़ा हिट बनाया और फिल्म एक शानदार क्लासिक बन गई। रणवीर फिल्म में रैप/हिप-हॉप कलाकार भी बने हैं। उनके गाने असली हिप हॉप और ‘अपना टाइम आएगा’ ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया और ये दोनों गाने भारत में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले शीर्ष 2 गानों की सूची में शामिल हो गए। बॉलीवुड में अपने केवल आठ साल के सफर में इस प्रतिभाशाली अभिनेता ने अपनी पसंद की फिल्मों में स्तर को परिभाषित करने के साथ ही यह भी जता दिया कि वे रिस्क लेने से नहीं डरते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो