‘रामलीला’ ही वो फिल्म थी जंहा से रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी शुरु हुई थी। लंबे टाइम तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। दोनों आए दिन अपने लव बॉड के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘रामलीला’ के सेट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है की फोटो को कैप्शन की ज़रुरत नहीं (No Caption Needed)।
दरअसल इस फोटों में खास बात ये है की रणवीर दीपिका की कमर को पीछे से निहार रहे हैं जो साफ बयान करता है की कैसे सेट पर वो दीपिका को चुपके-चुपके देखा करते थे । रणवीर की पोस्ट के बाद दीपिका ने भी मज़ेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ”सात सालों में कुछ नहीं बदला है…।’’ इस फोटो पर कई सेलिब्रिटीज़ कमेंट कर रहे हैं।
ये तो आप सभी जानते हैं की रणवीर अक्सर वाइफ दीपिका के लिए अपना प्यार ज़ाहिर करते रहते हैं। शादी के पहले भी रणवीर दीपिका की हमेशा तारीफ किया करते थे। उन्होंने कई बार इस बात का ऐलान किया है की वो दीपिका को पाकर वो खुद को बहुत लकी मानते हैं। दीपिका ने भी इस बात को माना है की फिल्म ‘रामलीला’ से उनके और रणवीर के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगी थी। शायद यही वजह है की दोनों जो भी फिल्म साथ करते हैं वो सुपरहिट होती है। अब दोनों फिल्म ‘83’ में नज़र आएंगे।