scriptशाहरूख का पोज कॉपी करते दिखाई दिए रणवीर सिंह, कमेंट कर अर्जुन ने कहा-‘सूरज हुआ मद्धम, बाबा जलने लगा’ | Ranveer Singh Copied Shahrukh Pose Arjun Kapoor Comment On His Post | Patrika News

शाहरूख का पोज कॉपी करते दिखाई दिए रणवीर सिंह, कमेंट कर अर्जुन ने कहा-‘सूरज हुआ मद्धम, बाबा जलने लगा’

Published: Feb 21, 2020 12:36:38 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) ने पोस्ट की फोटो
फोटो देख अर्जुन कपूर ( Aarjun Kapoor ) ने किया फनी कमेंट

रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर

रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने अतरंगे स्टाइल के लिए मशहूर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में रणवीर बड़े ही स्टाइल में खड़े नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में रणवी बॉलीवुड किंग शाहरूख खान ( Shahrukh Khan ) के पॉपुलर पोज को कॉपी करते हुए नज़र आए। रणवीर सूरज की किरणों के आगे बाहें फैलाए मुस्कारा रहे हैं। इसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर को पोस्ट करते ही उनकी इस तस्वीर पर लाइक और कमेंट आने लगे। लेकिन इसी बीच एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor ) का एक जबरदस्त कमेंट अपडेट किया जिसमें वो बाबा की टांग खींचते नज़र आए।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर सिहं की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा-“सूरज हुआ मद्धम, बाबा जलने लगा आसमान ये हाय रानो की स्माइल से पिघलने लगा”। जिसके बाद लोगों ने हंसने की इमोजी लगा कर अर्जुन कपूर के कमेंट को लाइक किया। रणवीर की तस्वीर पर एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा ( Richa Chadha ) रणवीर को ‘बीबा मुंडा’ कहती हैं। और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा उनकी फोटो पर हार्ट इमोजी बनाते हैं।

Arjun Kapoor With Ranveer Singh

बता दें कि अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों ने फिल्म ‘गुंडे’ ( Gunday ) में भी साथ काम है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) भी नज़र आई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन भी किया। जल्द ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) फिल्म ‘83’ में नज़र आएंगी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो