फैन क्लब ने शेयर की पसंदीदा कपल की फोटो
दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका के फैन क्लब ने अपनी पसंदीदा जोड़ी की न्यू ओल्ड एज फिल्टर यूज कर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें रणवीर और दीपिका 80 साल की उम्र में दिखाई दे रहे हैं। दीपिका 80 साल की उम्र में भी गजब लग रही हैं। वहीं रणवीर सिंह सफेद दाढ़ी और मूंछों में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका की जोड़ी ‘रामलीला’,’बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अब जल्द एक और बड़ी फिल्म ’83’ में एक साथ नजर आएंगे।
इन स्टार्स ने शेयर की ओल्ड
सोशल मीडिया आजकल दुनिया से कनेक्ट होने का जरिया बन गई है। इस पर कोई भी ट्रेंड बनता है तो वो वायरल होने लगता है। इन दिनों अपनी फोटोज को करीब 80 की उम्र का दिखाने का ट्रेंड चल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैन क्लब्स भी इससे अछूते नहीं हैं। हाल ही में सोनम कपूर के फैन पेज ने उनकी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे 75-80 साल की लग रही हैं। उनके बाद अब अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने भी अपनी ऐसी फोटोज शेयर की हैं।
हाल ही में अर्जुन (Arjun Kapoor) ने वाइट टी-शर्ट में एक फोटो शेयर की, जिसमें वे बुजूर्ग दिख रहे हैं। सफेद बालों और दाढ़ी में भी अर्जुन बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। ये फोटो देखकर कहा जा सकता है कि जब वे बूढ़े हो जाएंगे, तब भी उनकी हॉटनेस कम नहीं होगी। अर्जुन के अलावा वरुण धवन भी अपना ओल्ड ऐज लुक फ्लॉन्ट करते हुए दिखें।
वरुण (Varun Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर झुर्रियां साफ नजर आ रही हैं। इस फोटो में उम्रदराज वरुण वाइट स्वेटशर्ट और लोअर में हैं। स्वेटशर्ट की खुली जिप में वरुण के ऐब्स उनकी फिटनेस को बयां कर रहे हैं। बुजूर्ग लुक में भी वरुण का स्वैग बन हुआ है।